वरिष्ठ पत्रकार डाक्टर श्याम नारायण शुक्ला के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की गयी।
HTN Live
आदेश शर्मा समाचार संपादक हमराह टुडे न्यूज,
लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश, गोला गोकरण नाथ -छोटी काशी, मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय श्याम नारायण शुक्ला जी जो कि अमीर नगर के पैतृक निवासी थे,
और गोला में खुटार रोड पर उनका निवास स्थान था। कुछ समय पूर्व से लखनऊ में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। जिनका 11 जुलाई 2025 को लखनऊ लुलुमाल के सामने एक्सीडेंट हो जाने से निधन हो गया था। इस खबर से नगर क्षेत्र के पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई,
इसी उपलक्ष्य में नगर पालिका परिषद गोला सभागार में पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू के सानिध्य में शोक सभा का आयोजन किया गया,
शोक सभा में उपस्थित पत्रकार साथियों ने उनके उनके साथ मैं बीते पल के बारे में जानकारी साझा की,
इसके पश्चात सभी ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए 2 मिनट का मौन रखकर, दिवंगत आत्मा की शांति हेतु और इस दुख की घड़ी में पारिवारिक जनों को दुख सहन की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की,
इस अवसर नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू समेत सुरेंद्र शर्मा, रवि सूत शुक्ला, मूलचंद भारद्वाज, लोकेश गुप्ता, कामता सिंह कुशवाहा, श्याम मोहन शुक्ला, संदीप अवस्थी, विकास शुक्ला, रामकृष्ण शुक्ला, सुधीर गुप्ता, प्रवीण वाजपेई, मनीष शर्मा, सचिन शर्मा, मनोज कुमार मिश्रा, श्याम किशोर अवस्थी, मनदीप वर्मा, नरेंद्र भारद्वाज, प्रदीप सिंह रघुनायक, विवेक दीक्षित, करण सिंह, आशीष कुमार तिवारी, होती लाल रस्तोगी, पंकज शुक्ला, अनुराग मिश्रा, जितेंद्र सिंह समेत कई दर्जन पत्रकार साथी एवं दीपक मिश्रा एडवोकेट सभासद नानक चंद वर्मा सभासद राजेश वर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष शत्रुघ्न मिश्रा, भाजपा कुंभी मंडल अध्यक्ष रविंद्र कटियार मौजूद रहे
शोक सभा का संचालन वरिष्ठ पत्रकार महेश पटवारी द्वारा संपन्न किया गया,

No comments