Breaking News

एक ही दिन में टाइगरों के दो अलग अलग हमलों से थर्राया लखीमपुर खीरी,

                       HTN Live
              संवाददाता नसीम हुसैन, 
           लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश, 
वन रेंज गोला के गांव महरताला में घर के बाहर पेड से बंधे किसान हरगोविंद सिंह के बछड़े पर टाइगर ने हमला करके मार डाला,
घर के बाहर पास में सो रहे परिजनों के शोर मचाने पर भागा टाइगर,
बाल बाल बचे पास में सो रहे परिजन । 
 मौके पर पहुंचे वन रेंज अधिकारियों और ग्रामीण किसानों के बीच तीखी नोंकझोंक सूचना पर अपने साथियों के साथ पहुंचे, राष्ट्रीय किसान शक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पटेल श्रीकृष्ण वर्मा, 
 बछड़े पर हमला करने के करीब दो घंटे में ही गांव के पास शारदा ब्रांच की नहर की झाल के पास सुअर को बनाया निवाला,
वन कर्मियों द्वारा ग्रामीण किसानों से भड़काऊ बात करने पर राष्ट्रीय किसान शक्ति संगठन के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष संतोष सिंह भदौरिया को फोन कर सूचना सूचना दी, संगठन के जिला अध्यक्ष संतोष सिंह भदौरिया के साथ प्रदेश अध्यक्ष पटेल श्रीकृष्ण वर्मा और उपाध्यक्ष शिवदयाल वर्मा घटना स्थल गांव महरताला पहुंचे, और डरे सहमें ग्रामीणों से हालचाल पूंछा, 
घटना स्थल पर मौजूद पटेल श्रीकृष्ण वर्मा ने जिले के डीएफओ को फोन लगाया, डीएफओ ने किन्हीं कारणों वश फोन को काट दिया गया, तभी वन रेंज अधिकारी गोला गोकर्णनाथ से फोन पर घटना के बारे में जानकारी दी,वन रेंज अधिकारी ने घटना की जानकारी होने की बात कही और वन विभाग के डाक्टरों को मौके पर जाकर पिंजरा लगाने और मचान बनाने कर टेरूकुलाइज करने की बात कही है ।
दूसरी घटना- आज शाम के समय संपूर्णानगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंहगापुर में खेत में काम कर रहे युवक पर बाघ ने किया हमला, युवक गम्भीर रूप से घायल,
आनन-फानन में परिजनों व ग्रामीणों ने युवक को पास के प्राइवेट हॉस्पिटल में कराया भर्ती,
बता दे कि मंहगापुर के आसपास दो दिन पूर्व दिखाई दिया था बाघ,
वन विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते आए दिन हो रहे हादसे, वहीं बाघ की जान को भी बना रहता है खतरा।

No comments