Breaking News

स्वच्छता अपनाएं, रोगों को दूर भगाएं। साफ-सफाई रखें, देश को सुंदर बनाएं।

                       HTN Live
आज दिन्नांक् 12/07/2025 को प्राचार्य प्रोफेसर रश्मि बिश्नोई  जी मार्ग दर्शन एवं दिशा निर्देशन मे स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत  स्वच्छता की शपथ के साथ साथ प्राचार्य प्रो रश्मि बिश्नोई जी ने बताया कि व्यक्तिगत स्वच्छता का अर्थ है अपने शरीर, कपड़ों और आसपास के वातावरण को साफ और स्वस्थ बनाए रखना। यह न केवल हमारी सेहत के लिए जरूरी है, बल्कि यह हमारे आत्मविश्वास और सामाजिक व्यवहार में भी सुधार लाता है।व्यक्तिगत स्वच्छता से बीमारियों से सुरक्षा (जैसे दस्त, त्वचा रोग, संक्रमण आदि),आत्मविश्वास में वृद्धि, सामाजिक सम्मान, मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है, इसके अतिरिक्त उन्होंने यह भी बताया कि मासिक धर्म के समय शरीर की स्वच्छता और सुरक्षा बनाए रखना। यह किशोरियों और महिलाओं के लिए अत्यंत आवश्यक है। भारत पेट्रोलियम के संयुक्त तत्वाधान मे आयोजित इस कार्यक्रम मे आये टेरिटेरी मैंनेजर श्री गिरीश सोनवाने, श्री संदीप वर्मा, सिनीयर मैंनेजर LPG एवं   श्रीमती जय ज्योति सिंह, मैनेजर LPG संमिलित हुए l भारत पेट्रोलियन के टेरिटेरी मैंनेजर श्री गिरीश सोनवाने जी ने छत्राओ को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल एक आदत नहीं, बल्कि एक ज़िम्मेदारी है और इसमें सभी तरह की स्वच्छता रखनी चाहिए जो कि हमारी नैतिक जिम्मेदारी है लो स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत की पहचान है। यदि हम सभी मिलकर अपने घर, विद्यालय, कार्यस्थल और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखें, तो हम न केवल बीमारियों से बच सकते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुंदर और सुरक्षित वातावरण भी बना सकते हैं। इस अवसर पर छात्राओं को हाइजीनिक किट एवं सूक्ष्म जलपान देकर उनका मनोबल स्वच्छता के प्रति बढ़ाया l
 इस अवसर पर लगभग 150 छात्राओं जिसमे एन सी सी एवं एन एस एस की छत्राओ  ने प्रतिभाग  किया l इस अवसर पर सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया l

No comments