Breaking News

यदि आप सैन्य अधिकारी बना चहते हो तो एनसीसी हेडक्वार्टर लखनऊ में ले प्रशिक्षण

                          HTN Live
पी०एस०टी०सी० (प्री सेलेक्सन ट्रेनिंग सेंटर), एन०सी०सी०के ग्रुप मुख्यालय, बीरबल साहनी मार्ग, लखनऊ 


लखनऊ द्वारा एस०एस०बी० की कोचिंग संचालित की जाती है। यह प्रशिक्षण वैसे युवा वर्ग / एन०सी०सी० कैडेटों को प्रशिक्षित किया  जाता है, जो भारतीय सेना में जाकर सैन्य अधिकारी बनने का सपना साकार कर सकते हैं । 
 इस सेंटर पर विशेषज्ञ प्रशिक्षक Trainer) द्वारा एन०सी०सी० कैडेट्स तथा युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाता है। इस सेंटर पर आर्बस्टिकल ग्रॉउण्ड भी उपलब्ध है। जहाँ पर प्रशिक्षुओं को ट्रेनिंग दी जाती है। 
इसके अतिरिक्त यहाँ पर युवाओं / कैडेट्स के सर्वांगीण विकास हेतु मनोवैज्ञानिक तरीके से भी प्रशिक्षित किया जाता है तथा उनके व्यक्तित्व का विकास, शारीरिक विकास एवं ज्ञान कौशल में वृद्धि कर उसे सर्विस सलेक्शन बोर्ड (एस०एस०बी०) हेतु तैयार किया जाता है। (एस0एस0बी0 कोचिंग में 15 दिन का कोर्स होता है) इस वर्ष एस०एस०बी० कोचिंग का अगला सत्र दिनांक 18 सितम्बर 2023 से प्रारम्भ हो रहा है।
अब तक इस सेन्टर से सैकड़ों युवा प्रशिक्षण प्राप्त कर सैन्य अधिकारी बन कर देश की सेवा कर रहे हैं। 
पी०एस०टी०सी० (प्री सेलेक्सन ट्रेनिंग सेंटर), एन०सी०सी०के लखनऊ ग्रुप मुख्यालय,  का स्वर्णिम इतिहास रहा है। 

No comments