प्रदेश के साथ साथ पूरे विश्व में गूंजेगा सुन्दरकांड का पाठ, विदेशों में भी लहराएंगे सनातन धर्म का ध्वज - सपना गोयल
HTN Live
लखनऊ। लोगो को सनातन धर्म के प्रति जागरूक करने, आस पास के स्थानिय मंदिर पर सुन्दर कांड का पाठ करने व सनातन धर्म के प्रति लोगो के अंदर जागरूकता लाने के लिए सत्य सनातन नारी शक्ति लक्ष्मणपुरी की ध्वजवाहिका सपना गोयल के नेतृत्व में एक विशाल मुहीम चलाई जा रही है। जिसमें वह उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में जा जाकर अपनी शक्तिपीठों के सहयोग से लोगो को सुन्दरकांड का पाठ करने के लिए जागरूक कर रही है। इसी मुहीम के तहत सत्य सनातन नारी शक्ति लक्ष्मणपुरी की ध्वजवाहिका सपना गोयल के नेतृत्व में गुरूवार को एक टीम 08 सदस्यीय महिला शक्तिपीठों की लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हुई। इस टीम में ध्वजवाहिका सपना गोयल के साथ पुनीता भट्नागर, रागिनी श्रीवास्तव, रीता सिन्हा, मीना भार्गव व इन्द्र उपाध्याय मौजूद रही। लखीमपुर खीरी में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया एवं सुन्दरकांड की मुहीम को तेज किया गया। इस मौके पर ध्वजवाहिका सपना गोयल ने बताया कि सत्य सनातन नारी शक्ति लक्ष्मणपुरी की मुहीम के तहत पूरे विश्व में सनातन धर्म का झंडा लहरेगा, हम लोग सनातन धर्म को विदेशो तक लेकर जाएंगे और विदेशों में भी सुन्दरकांड का पाठ कराकर वहां के नागरिको को सनातन धर्म के प्रति जागरूक करेंगे। लखीमपुर खीरी में भव्य सुन्दरकांड के पाठ के साथ भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, वही लोगो को सनातन धर्म के प्रति जागरूक भी किया गया। जिसके बदौलत अब लखीमपुर खीरी में 20 मंदिरो पर मंगलवार से सुन्दरकांड का पाठ होना शुरू हो जाएगा। सपना गोयल ने बताया कि हम बहुत जल्द ही परमीशन लेकर जेलों में जाएंगे और वहां पर भी प्रशासन के सहयोग से सुन्दरकांड का पाठ व भंडारा कराकर इस मुहीम को आगे बढ़ाएंगे। उन्होने बताया कि आगामी मार्च में हम 05 हजार महिलाओं के साथ लखनऊ में सुन्दरकांड का पाठ करने जा रहे है, जिसके माध्यम से हम पूरे विश्व में सनातन धर्म की आवाज को पहुँचाएंगे।
Post Comment
No comments