Breaking News

अनाथों के साथ मनाया रक्षा मन्त्री राजनाथ सिंह का जन्मदिन

                                HTN Live
                     ब्यूरो चीफ अजीत सिंह बागी
लखनऊ, 10 जुलाई। देश के रक्षामंत्री एवं स्थानीय सांसद राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर लखनऊ उत्तर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने विधायक डा. नीरज बोरा के नेतृत्व में अनाथ बच्चों के साथ केक काटा, मिठाई बांटी और जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। सोमवार को अलीगंज स्थित श्रीराम औद्योगिक अनाथालय में एकत्र पार्टी कार्यकर्त्ताओं ने बच्चों को मध्याह्न भोजन कराया तथा राजनाथ सिंह के दीर्घायुष्य की कामना की। इस अवसर पर युवा भाजपा नेता नीरज सिंह, वरिष्ठ समाजसेविका बिन्दू बोरा, भाजपा उत्तर मण्डल के अध्यक्षगण, पार्षदगण सहित अन्य कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।

No comments