Breaking News

खुन खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज मे राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं द्वारा सड़क सुरक्षा पखवाड़ा

                                 HTN Live

                   ब्यूरो चीफ हमराही अजीत सिंह बागी

24 जुलाई 2023 को खुन खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज मे राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं द्वारा सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का निर्देशन महाविद्यालय की प्राचार्य अंशु केडिया के निर्देशन में संपन्न हुआ
‌प्राचार्य डा0 अंशु केडिया सड़क सुरक्षा के नियमों को अनदेखा करने के कारण हर रोज हजारों दुर्घटनाएं होती है। गाड़ी चलाते समय रास्ता बदलने पर इंडिकेटर देना नहीं भूलें। गाडी चलाते समय ट्रैफिक सिगनल, स्पीड, सीट बेल्ट इत्यादि बातों का ख्याल रखना चाहिए। दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनना चाहिए और निर्धारित गति में वाहन चलाना चाहिए।

शपथ ग्रहण के समय  राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ अनामिका सिंह ,सुनीता यादव ,रुचि यादव ,विजेता दीक्षित उपस्थित रही। शपथ ग्रहण में छात्राओं ने सड़क सुरक्षा एवं यातायात के नियमों का पालन करने का एवं दूसरों को उनके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

No comments