Breaking News

साल.का आखिरी चन्द्र ग्रहण आज सुतक काल सुबह 9 बजकर 21 मिनट से प्ररम्भ

                               HTN Live
इन्दिरा गांधी नक्षत्रशाला, लखनऊ : दिनांक 08.11.2022 को चन्द्रग्रहण की खगोलीय घटना घटित होगी जो कि लखनऊ से आंशिक चन्द्रग्रहण के रूप में ही देखी जा सकेगी। आंशिक चन्द्रग्रहण दोपहर में समय 2.39 बजे से प्रारम्भ होगा तथा सायंकाल 6ः19 बजे समाप्त होगा। चूंकि यहां पर चन्द्रोदय का समय सायंकाल 5ः16 बजे है अतः लखनऊ में आंशिक चन्द्रग्रहण सायंकाल 5ः16 बजे से समय 6.19 बजे तक ही दिखायी देगा। लखनऊ में चन्द्रग्रहण की अवधि अधिकतम 63 मिनट की होगी।
परिषद का एक मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं जनसामान्य में वैज्ञानिक सोच उत्पन्न करना तथा विज्ञान के नव प्रयोगों से प्रदेश का आर्थिक एवं सामाजिक विकास किया जाना है जिसके अर्न्तगत इस प्रकार की खगोलीय घटनाओं के समय परिषद द्वारा जनसामान्य हेतु कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।
दिनांक 08.11.2022 को चन्द्रग्रहण की खगोलीय घटना के समय परिषद द्वारा जनसामान्य हेतु चन्द्रग्रहण के अवलोकन से सम्बन्धित कार्यक्रम का आयोजन पंचवटी घाट, अहिमर्दन पातालपुरी हनुमान मन्दिर, निकट लक्ष्मण टीला, पक्का पुल, चौक, लखनऊ पर किया जायेगा। इस अवसर पर 3 टेलीस्कोप उक्त स्थल पर स्थापित किये जायेंगे जिन्हें इन्दिरा गांधी नक्षत्रशाला, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, उ0प्र0 द्वारा संचालित यू0पी0 अम्च्योर एस्ट्रोनामर्स क्लब के सदस्यों के द्वारा संचालन किया जायेगा। चन्द्रग्रहण के सम्बन्ध में यह भी अवगत कराना है कि चन्द्रग्रहण को नंगी आंखो से देखा जा सकता है।

No comments