भाजपा की कार्यकर्ता परिचयात्मक बैठक मुख्य अतिथि रहे सूबे के दर्जा प्राप्त, राज्यमंत्री
HTN Live
सुभाष गिरी ब्यूरो प्रमुख सीतापुर
अटरिया सीतापुर। प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद के कोतवाली सिधौली क्षेत्र के अटरिया थाना अंतर्गत महादेवा लान में शुक्रवार को कस्बे के महादेवा लांन में आयोजित कार्यकर्ता परिचयात्मक बैठक में मुख्य अतिथि सूबे के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री डॉ लाल जी प्रसाद निर्मल उपस्थित रहे।
बताते चलें कि अटरिया कस्बे के महादेवा लांन में आयोजित भाजपा मंडल क्षेत्र के कार्यकर्ता परिचयात्मक व संगठन को मजबूत करने के लिए आयोजित बैठक में यूपी के अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री डॉ लाल जी प्रसाद निर्मल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती हर एक छोटा सा कार्यकर्ता हैं सभी कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करे आगामी महिनों में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रति भी जोर दिया वहीं क्षेत्र के कसावां स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में भी किसान व भाजपा कार्यकर्ताओं से रुबरु हुए।इस दौरान सिंधौली विधानसभा पूर्व प्रत्याशी राम बक्श रावत, मंडल अध्यक्ष कौशलेश भारती, पूर्व मंडल अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह,विनय त्रिपाठी,मंडल महामंत्री चंद्रप्रकाश सिंह, अमित शुक्ला सहित अन्य तमाम भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Post Comment
No comments