Breaking News

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने लिखा किसानों को पत्र


                    HTNLivenews.Com
      उत्तर प्रदेश :- दिल्ली
          संवाददाता :- अमन मिश्रा 

♦️ दिल्ली :- 




♦️कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने लिखा किसानों के नाम पत्र, कहा :- भ्रम से बचें, जारी रहेगा MSP सिस्टम


♦️दिल्ली बॉर्डर पर कृषि कानूनो को लेकर जारी किसानों के प्रदर्शन के बीच केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों के नाम पत्र लिखा है. इस पत्र में कृषि मंत्री ने कृषि सुधार कानूनों  के फायदे गिनाए हैं. इसके साथ ही उन्होंने आंदोलन कर रहे किसानों में से कुछ लोगों द्वारा भ्रम फैलाने की बात भी कही है. कृषि मंत्री ने अपने पत्र मे लिखा है कि वह खुद भी किसान हैं और खेती की चुनौतियों को समझते हैं. उन्होंने कहा है कि मोदी सरकार पिछले छह सालों से किसानों को सशक्त करने के प्रयास कर रही है. न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर उन्होंने कहा है कि एमएसपी जारी है और आगे भी किसानों को एमएसपी मिलती रहेगी।
                          


♦️तोमर ने अपने पत्र में लिखा कि देश के कई हिस्सों में कई किसान संगठनों से कृषि सुधार कानूनों का स्वागत किया है और वह इस कानून के जरिए लाभ भी उठा रहे हैं. कृषि मंत्री का कहना है कि इन कानूनों को लेकर कुछ किसान संगठनों में भ्रम पैदा कर दिया गया है. लेकिन कृषि मंत्री होने के नाते यह उनका कर्तव्य है कि वह किसानों की शंकाओं का समाधान करें. कृषि मंत्री ने बताया कि नए कानून लागू होने के बाद इस बार एमएसपी पर सरकारी खरीद के पिछले सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं. कृषि मंत्री ने कहा कि इसके बाद भी कुछ लोग किसानों से झूठ बोल रहे हैं कि एमएसपी बंद कर दी जाएगी।

No comments