Breaking News

महिला हिंसा के खिलाफ सड़क पर उतरीं महिलाएं, साईकिल रैली निकाल कर तहसील पर किया प्रदर्शन

HTN Live 


      पवन पांडेय आपराध ब्यूरो प्रमुख उत्तर प्रदेश

निर्भया दिवस पर आधी आबादी ने घरेलु महिला हिंसा, छेड़खानी के खिलाफ भरी हुंकार

छेड़खानी, महिला हिंसा के खिलाफ साईकिल रैली निकालकर तहसील पर किया प्रदर्शन

महिलाओं ने यूपी में शराब बंद करने की किया माँग

रोहनिया-निर्भया दिवस के अवसर पर सैकड़ों महिलाए और लड़कियाँ घरेलु महिला हिंसा, लैंगिक भेदभाव के खिलाफ, यौन उत्पीड़न के खिलाफ सड़क पर उतरीं। लोगों ने उत्तर प्रदेश में पूर्ण शराब बिक्री पर रोक लगाने की माँग भी किया।आशा ट्रस्ट, लोक समिति, सहयोग संस्था द्वारा आयोजित जन आक्रोश साईकिल रैली में छेड़खानी,बलात्कार, महिला हिंसा व शराब के खिलाफ आराजी लाइन और सेवापुरी ब्लाक के दर्जनों गांव से आई महिलाओं और लड़कियों ने प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम नागेपुर से जोरदार साईकिल रैली निकाली। रैली नागेपुर के लोक समिति आश्रम से प्रारम्भ होकर, मेहदीगंज,बीरभानपुर,कचनार, राजातालाब बाजार, आराजी लाइन ब्लाक मुख्यालय से होते हुए तहसील पर पहुँची। तख्ती-बैनर लिए महिलाएं और लड़कियां महिला हिंसा बंद करो, छेड़खानी पर रोक लगाओ, शराब बेचना बंद करो, चुप नही रहना है

No comments