Breaking News

इटियाथोक ब्लाक क्षेत्र में जगह जगह राम विवाह उत्सव का छाया उल्लास, चल रहे आयोजन

HTN Live 


रिपोर्ट सुशील कुमार द्विवेदी

गोंडा।इटियाथोक ब्लाक क्षेत्र में इन दिनों जगह जगह राम विवाह उत्सव का उल्लास छाया है और इससे संबंधित आयोजन हो रहे है।

क्षेत्र के  जुगराजपुर, करुआपारा, कलेना, बेलवा कर्मडीह, वीरपुर झलाहिया, हरैया झूमन आदि स्थानों पर राम विवाह का आयोजन ग्रामीणों द्वारा किया गया है। राम विवाहोत्सव के रंग में सम्पूर्ण ब्लाक क्षेत्र सराबोर हो चुका है।
आपको बता दे कि हिन्दू धर्म मे राम विवाह और रामलीला का मंचन विगत सैकड़ो वर्षो से होता आ रहा है, जिसके क्रम में यहां ब्लाक क्षेत्र में यह आयोजन चल रहे है।

इस दौरान श्रीराम समेत चारों भाइयों की हल्दी की रस्म हुई और अन्य वैवाहिक परंपराएं पूर्ण हुई। वहीं मानस पाठ व राम विवाह मंचन इस आयोजन को और भी आकर्षक बना रहे हैं। क्षेत्र के लोग रामविवाहोत्सव रूपी समुद्र में डुबकी लगाकर आनंदित हो रहे हैं। 

मंदिरों में मंगल आज जनकपुर हे सखि घर-घर मंगल। मंगल तनेउ बितान हे सखि घर-घर मंगल...जैसे मांगलिक गीत भक्तों को भाव विभोर कर रहे हैं। पांडालों में विवाह परंपरा से जुड़े विभिन्न पूजन व अनुष्ठान आयोजित किए गए। श्रद्धालुओं व संतों द्वारा संगीतमय वातावरण में गाए जा रहे विवाह पद कुंअर कुंअरि कल भांवरि देहीं। नयन लाभु सब सादर लेहीं। जाइ न बरनि मनोहर जोरी। जो उपमा कछु कहां सो धोरी...आदि पर ग्रामीण भावविभोर होकर झूमने लगे।

आयोजन में कई जगह इटियाथोक मंडल अध्यक्ष सत्यव्रत ओझा, कपिलेश्वर शुक्ला, सुशील कुमार द्विवेदी, सुनील कुमार तिवारी, अजय राठौर, संतराम ओझा, गोलू ओझा सहित आयोजक गण व सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय जनता मौजूद रहे।

No comments