Breaking News

सुल्तानपुर में ब्राह्मण चेतना परिषद की टीम 20 की समीक्षा बैठक संपन्न हुई : विश्वदीप अवस्थी


               HTNLivenews.Com
                उत्तर प्रदेश :- सुल्तानपुर 
               संवाददाता :- अमन मिश्रा


♦️ सुल्तानपुर :- 



♦️सुल्तानपुर में ब्राह्मण चेतना परिषद की टीम 20 की समीक्षा बैठक संपन्न हुई : विश्वदीप अवस्थी



♦️ब्राह्मण चेतना परिषद के संरक्षक पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के संरक्षण वाली संस्था ब्राह्मण चेतना परिषद उत्तर प्रदेश में अब स्थानीय स्तर पर मजबूत संगठन खड़ा करने की तैयारी में है। इसी क्रम में आज दिनांक 20/12/2020 को जनपद सुल्तानपुर में ब्राह्मण चेतना परिषद उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष माननीय विश्वदीप अवस्थी ने सुल्तानपुर में होने वाले ब्राह्मण चेतना परिषद के संरक्षक पूर्व केंद्रीय मंत्री मा.जितिन प्रसाद जी मुख्य अतिथि के तौर पर होने वाले ब्राह्मण संवाद सम्मेलन एवम् ब्राह्मण सिक्योरिटी फोर्स BSF ,(टीम 20) के गठन की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। सुल्तानपुर जिला के ब्राह्मण चेतना परिषद के जिला अध्यक्ष पवन मिश्रा ने मुख्य रूप से कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेश तिवारी , अशोक उपाध्याय , कृपा शंकर मिश्रा , हरीश त्रिपाठी , दिलीप मिश्रा , वरुण मिश्रा , मित्रसेन उपाध्याय राजदेव शुक्ला , जयदीप त्रिपाठी , अमोल बाजपेई , योगेश शुक्ला , आशीष शुक्ला , धनंजय शुक्ला , हरिराम तिवारी , मनोज शुक्ला , जनार्दन शुक्ला चंद्रदेव मिश्रा एवम् सभी अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

                       

♦️ब्राह्मण चेतना परिषद' के प्रदेश अध्यक्ष विश्वदीप अवस्थी ने बताया कि, ब्राह्मण समाज की आवाज़ मजबूती से उठाने के लिए हम स्थानीय स्तर पर संगठन खड़ा कर रहे हैं। इसी प्रयास के तहत उत्तर प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। आने वाले समय में कई अन्य लोगों को भी जिम्मेदारियां दी जाएंगी। माननीय जितिन प्रसाद जी के मुताबिक ब्राह्मण चेतना परिषद (टीम - 20) में ज्यादातर जिलाध्यक्ष युवा है, जो ब्राह्मण समाज की 24 घंटे मदद के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

                     ब

     

♦️ब्राह्मण चेतना परिषद के संरक्षक जितिन प्रसाद के नेतृत्व में ब्राह्मण चेतना परिषद के प्रदेश अध्यक्ष विश्वदीप अवस्थी ने बताया कि, ब्राह्मण चेतना परिषद से जुड़े कार्यकर्ता ब्राह्मणों के गौरवशाली मिसाल को कायम करने के लिये ब्राह्मण चेतना परिषद का संदेश लेकर  गांव-गांव में जाए और अलख जगाए, एवम् ब्राह्मण समाज का खोया हुआ गौरव कैसे वापस लौटे , इसकी रूपरेखा तैयार की जाए। ब्राह्मण चेतना परिषद में डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, शिक्षक, किसान आदि सभी वर्गों के ब्राह्मण आज हैं, ऐसे में ब्राह्मण चेतना परिषद में आज युवाओं को जोड़कर ब्राह्मण समाज को ब्राह्मणों की गौरवशाली मिसाल कायम करने की जरूरत हैं।

                  


        


No comments