भाजपा सरकार अन्नदाता ओं को फकीर मानती है और वह उसे उसी स्तर पर खड़ा देखना चाहती है --- अखिलेश यादव
HTN Live
पवन पांडेय ब्यूरो प्रमुख उत्तर प्रदेश
लखनऊ :सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान का उत्पीड़न हो रहा। न तो उनकी फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बिक रही और न ही उनका धान क्रय केंद्रों से भुगतान हो रहा है
गन्ना किसानों को चीनी मिलें पिछले सत्र का भुगतान नहीं कर रही
सरकार धान की कागजी खरीद के आंकड़े पेश करती है लेकिन हकीकत यह है कि बहुत जगहों पर धान क्रय केंद्र खुले ही नहीं केंद्रों में अव्यवस्था है
यादव ने कहा कि सरकारी निर्धारित रेट से बहुत कम पैसे में बिचौलिए और व्यापारी धान खरीद रहे हैं
प्रदेश की चीनी मिलों पर अरबों रुपए बकाया है 14 दिन में भुगतान और बकाये पर ब्याज जोड़ने के आदेश हवा हो गए हैं
गरीबों की सब्सिडी छीनने वाली भाजपा सरकार को फसल की लागत का ड्योढ़ा मूल्य देने में तकलीफ है जबकि अपने विज्ञापनों में अरबों रुपए खर्च किए जा रहे
बैंक का कर्ज लेकर बड़े घराने विदेश भाग गए और भारत की अर्थव्यवस्था का बंटाधार हो गया
भाजपा सरकार अन्नदाता ओं को फकीर मानती है और वह उसे उसी स्तर पर खड़ा देखना चाहती है

No comments