Breaking News

भारतीय किसान मजदूर संगठन के जिला अध्यक्ष के घर पर पुलिस का छापा

HTN Live 


जुझारू किसान नेता श्रीकृष्ण वर्मा

जिला अध्यक्ष हुए भूमिगत

पुलिस को चकमा देकर संगठन के 45 कार्यकर्ता दिल्ली रवाना।

पलिया कलां से 28 नवंवर को दिल्ली कूच करते किसान

देवेंद्र कुमार लखीमपुर खीरी

जनपद लखीमपुर खीरी: गोला गोकर्णनाथ, शनिवार की रात राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण वर्मा के घर पर पुलिस ने दबिश दी। जिलाध्यक्ष के पड़ोसी पड़ोसी लोगों ने इकट्ठे होकर पुलिस का विरोध किया। बताते हैं कि अध्यक्ष ने किसानों को दिल्ली ले जाने का आग्रह किया।पुलिस छापे  के बाद जिला अध्यक्ष भूमिगत हो गए हैं।
 उधर संगठन के 45 कार्यकर्ता शनिवार को ही पुलिस को चकमा देते हुए दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिला अध्यक्ष ने रविवार की शाम गोला से संगठन के कार्यकर्ताओं को दिल्ली कुछ के लिए आवाहन किया था। जिला खीरी से किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं के दिल्ली जाने की खबर पाकर सक्रिय हुई पुलिस ने शनिवार की रात ही करीब 11बजे जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण वर्मा के घर पर ग्राम अजान में दबिश दी। श्री कृष्ण वर्मा ने फोन पर हमारे संवाददाता को बताया की मौके पर पहुंची पुलिस ने उनकी थानाध्यक्ष हैदराबाद से फोन पर बात कराई। थानाध्यक्ष ने उनसे दिल्ली ना जाने का आग्रह किया। पुलिस आई देखकर मोहल्ले के बहुत से लोग उनके घर पर एकत्र हो गए। लोगों का दबाव देखकर पुलिस मौके से चली गई। इसी के बाद जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण वर्मा अपने घर से निकलकर भूमिगत हो गए। उन्होंने बताया कि वह सोमवार को अन्य साथियों के साथ दिल्ली के लिए रवाना होंगे। जिलाध्यक्ष ने अभी बताया कि शनिवार को ही उनके संगठन के 45 कार्यकर्ता पुलिस को चकमा देते हुए रोडवेज बसों से दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं।

किसान मजदूर संगठन के जिला अध्यक्ष का आरोप है कि शासन-प्रशासन उनके अहिंसक आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रहा है जोकि किसान विरोधी सरकारी नीतियों का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार और प्रदेश सरकार किसान विरोधी कानूनों को वापस नहीं लेना चाहती है और हर तरीके से किसान आंदोलन को कुचलने का प्रयास कर रही है। 
 

No comments