Breaking News

मैलानी नगर पंचायत चेयरमैन के लापता पति का शव नहर से वरामद

HTN Live 

                


दोस्त ने की थी रुपये के लेनदेन को लेकर हत्या।

देवेंद्र कुमार संवाददाता लखीमपुर खीरी

जनपद लखीमपुर खीरी की तहसील गोला गोकरन के  मैलानी नगर पंचायत की चेयरमैन के पति देवेंद्र प्रताप उर्फ बाबू का शव आज सुबह बडी नहर से वरामद कर लिया गया उनका मोबाइल भी हत्यारो की निशान देही पर कल ही रेलवे क्रासिंग के पास एक तालाब से वरामद किया जा चुका है 

उनकेदोस्त धीरू ने ही छह लाख रुपये के लेनदेन को लेकर अपने 3 अन्य साथियों रणजीत उम्र 27 वर्ष, अभिषेक उम्र 22 वर्ष, व तीसरे साथी रंजीत के साथ गुमशुदा देवेन्द्र प्रताप  को साथ लिया एवं इनोवा कार में धीरू एवं अभिषेक ने देवेन्द्र प्रताप की गाड़ी के भीतर ही रस्सी से गला घोटकर हत्या कर दी शव को इनोवा गाडी से ले जाकर जंगल मे बहने वाली खीरी ब्रांच शारदा नहर मे ले जाकर डालना और उनका मोबाइल रेलवे क्रासिंग के पास तालाब मे फेंकना स्वीकार  किया था। जिसे कल ही नगर पालिका कर्मचारियो द्वारा तालाब मे तलाशी लेकर बरामद कर लिया था ,जिसके बादसे ही पुलिस व पीएसी के गोताखोरो के साथ स्थानीय तैराक व गोताखोर नहर मे इंचइंच जमीन की तलाशी लेकर देवेंद्र प्रताप के शव की तलास कर रहे थे शव मिलने की सूचना मिलनेके बाद मैलानी से देवेंद्र प्रताप के परिवार जनो के साथ सभासद ,नगर पालिका कर्मचार, व नगर की जनता बडी संख्या मे नहर किनारे पहुंच रही है माहौल गमगीन वना हुआ है ।
मैलानी कोतवाल विद्याशंकर शुक्ला एसआई भूपेंद्र सिंह,एस आई अजय मिश्रा,एसआई विपिन कुमार ने लगातार पांचदिन से दिनरात एक कर इस हाइप्रोफाइल मर्डर का पर्दाफाश किया
एसपी खीरी विजय ढुल द्वारा इस हाई प्रोफाइल केस को जल्द से जल्द खुलासा करने के लिये पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच को साथ लेकर पांच टीमे वना कर अलग अलग दृष्टिकोण व हर पहलू की जांच करायी गयी तब जाकर 48 घंटे के अंदर देवेंद्र प्रताप के केस की मिस्ट्री का पर्दाफाश कर चारो हत्यारो को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया और आज नहर मे देवेंद्र प्रताप का शव  वरामद होने के साथ मामले का पूरी तरह पर्दाफाश हो गया ।

बताते चले कि मैलानी की नगर पालिका परिषद की चेयरमैन सत्यवती के पति  देवेंद्र प्रताप गत 11 अक्टूबर की सायंकाल सात बजकर बीस मिनट पर घर से टहलने निकले थे और आगे से अपने भरोसेमंद दोस्त धीरू के साथ मोटर सायकल पर गये थे। फिर इसके बाद से ही उनका मोबाइल नंबर स्विच आफ हो गया था और उनका कोई पता नही चल पारहा था वही धीरू ने यह कह कर कि उसने उनको वापस आठ वजे घर के पास छोड दिया था धीरू ही वह आखरी व्यक्ति था जिसके साथ देवेंद्र प्रताप आखरी बार मिला था
पुलिस ने धीरू का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगा दिया था जिसके बाद संदेह पुख्ता होने पर पुलिस ने पहले धीरू को पकडा फिर पूंछतांछ के बाद धीरू ने न केवल देवेंद्र प्रताप की हत्या करना स्वीकार कर लिया वल्कि अपने सहयोगियों के नाम पते व पूरा घटनाक्रम भी पुलिस को बता दिया था ।
पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करके एक आरोपी को बताया जाता है कि वह गोला भाग गया था को गोला से पकड लिया शेष आरोपी मैलानी से ही दबोच लिये गये ।
मैलानी कोतवाल विद्याशंकर शुक्ला ने दिनरात मेहनत करके काफी मशक्कत के  देवेंद्र प्रताप के लापता होने की गुल्थी सुलझा ली।
वादी मुनींद्र प्रताप पुत्र स्व0 श्री छोटेलाल नि0 मोहल्ला राजगढ़ थाना कोतवाली सदर खीरी ने दि0 12.10.20 को थाना मैलानी पर सूचना दी कि उनके बड़े भाई देवेन्द्र प्रताप ( श्रीमती सत्यवती, वर्तमान चैयरमैन, नगर पंचायत परिषद मैलानी के पति ) पुत्र स्व0 श्री छोटेलाल नि0 मोहल्ला दामोदरपुर वार्ड नं0 10 कस्बा व थाना मैलानी खीरी दिनांक 11.10.20 की शाम 07.19 पर कुछ कार्य से बाजार के लिए निकले थे जो अब तक घर वापस नहीं आए हैं।

उक्त सूचना पर थाना मैलानी पर दिनांक 12.10.20 को समय 04.09 बजे गुमशुदगी पंजीकृत कर गुमशुदा की तलाश हेतु पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी गोला के नेतृत्व में 5 टीमें गठित की गई थी । जिसमें  क्राइम ब्रांच के साथ डाग स्क्वाड भी शामिल थी । मृतक के भाई मुनेद्र सिंह गौतम द्वारा पुलिस को 12 अक्टूबर को दी गयी तहकीर मे  कहा गया था  कि गुमशुदा देवेन्द्र प्रताप 11 अक्टूबर की शाम धीरेन्द्र उर्फ धीरू के साथ बाजार गये और घर नही लौटे । धीरेन्द्र उर्फ धीरू कई वर्षो से देवेन्द्र के सहयोगी एवं विश्वासपात्र थे ।
इसी एक क्लू के सहारे पुलिस ने धीरू का मोबाइल सर्विलांस पर लगा लिया और इसी के बाद एक के बाद एक पर्ते खुलने लगी तब पुलिस ने धीरू को गिरफ्तार कर पूंछ तांछ शुरु करदी   धीरू से पूछ-ताछ करने पर उसने खुलासा किया कि उसने अपने 3 अन्य साथियों रणजीत उम्र 27 वर्ष, अभिषेक उम्र 22 वर्ष, व तीसरे साथी सुमित के साथ गुमशुदा देवेन्द्र को साथ लिया एवं इनोवा कार में धीरू एवं अभिषेक ने देवेन्द्र प्रताप की गाड़ी के भीतर ही रस्सी से गला घोटकर हत्या कर दी । तीसरा साथी सुमित मोटरसाइकिल से उनके पीछे चल रहा था । हत्या के बाद शव को नहर मे फेक दिया गया जिसकी तलाश की जा रही है । चारों अभियुक्त मय इनोवा गाड़ी के गिरफ्तार कर लिये गये है । हत्या का मुख्य उदेश्य अभियुक्त व मृतक के बीच 6,00000 (छः लाख रूपये) के लेन-देन को लेकर था।
मृतक देवेंद्र प्रताप का शव सायं काल  पोस्टमार्टम हो कर मैलानी लाया गया जहां नगर के गणमान्य नागरिको रिश्तेदारो व नगर की जनता के साथ गमगीन माहौल मे स्थानीय शमशान मे देवेंद्र प्रताप का  अंतिम संस्कार की जारही है  जन सैलाब उमड रहा है हर आख नम है   ।

No comments