आदिज्योति सेवा समिति द्वारा मनकामेश्वर मठ में नवरात्रि का मेंहदी प्रतिस्पर्धा से हुआ आगाज
HTN Live
आदिज्योति सेवा समिति द्वारा मनकामेश्वर मठ में नवरात्रि का मेंहदी प्रतिस्पर्धा से हुआ आगाज हुआ।संस्था की अध्यक्ष ज्योति ने बताया कि मनकामेश्वर मठ मंदिर और आदिज्योति सेवा समिति की ओर से शारदीय नवरात्र के अवसर पर शुक्रवार 16 अक्टूबर से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। नवरात्र के अवसर पर पहली बार आमजन को प्रतियोगिताओं के माध्यम से जागृत और प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। इन नि:शुल्क प्रतियोगिता में उम्र और लिंग का कोई भेद नहीं रखा गया है पर प्रतियोगिताओं से पहले अनुमति के लिए प्रतिभागी को पंजीकरण अवश्य करवाना होगा।
मनकामेश्वर मठ-मंदिर की महंत देव्यागिरि की अगुआई में हुई मेंदही प्रतियोगिता में ज्योति व दिशा एवं अन्य सदस्यों सहित विभिन्न आयु की महिलाओं ने उत्साह के साथ फूल पत्ती, बेल आदि बनाए। इस क्रम में शुक्रवार 16 अक्टूबर को मेंहदी प्रतियोगिता, शनिवार 17 को कविता और निबंध लेखन, रविवार 18 कलश, थाल और पात्र सज्जा, सोमवार 19 को फेस-पेन्टिंग और पोस्टर मेकिंग, मंगलवार 20 को कबाड़ से जुगाड़, बुधवार 21 को नृत्य और मूकाभिनय, शुक्रवार 23 को रंगोली और दिया-सज्जा की प्रतियोगिता सुबह 11 बजे से होंगी जबकि गुरुवार 22 को दौड़ की प्रतियोगिता सुबह 5:30 बजे से होगी। पुरस्कार वितरण समारोह शनिवार 24 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे होगा।

No comments