Breaking News

प्रतीकात्मक रूप से मनाए जाएं त्योहार ,खेतों में न जलाएं पराली एसडीएम

HTN Live 

                 


             पीस कमेटी की बैठक संपन्न

देवेंद्र कुमार लखीमपुर खीरी

जनपद लखीमपुर।हैदराबाद थाना परिसर में दुर्गा पूजा एवं दशहरा के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक का आयोजन एस डी एम गोला अखिलेश यादव की अध्यक्षता में किया गया।जिसमें त्यौहारों को मिलजुल कर शांति और सदभाव पूर्वक मनाने की सलाह दी गई।एसडीएम ने कहा बिना अनुमति के कोई भी धार्मिक एवं मेले के आयोजन नहीं किए जाएंगे,अनुमति भी कोविड 19 पर जारी सरकारी गाइड लाइन को पालन करने की शर्तों के तहत दी जाएगी। खुद को जागरूक कर ऐसा प्रतीकात्मक कार्यक्रम करें जिससे परम्परा न टूटे और सोशल डिस्टेंसिग का पालन भी हो।कार्यक्रम में वालंटियर्स रखकर जरूरी निर्देशो का पालन कर सकते हैं।बैठक में अजान मेले पर चर्चा की गई । जबकि एसडीएम के पराली न जलाने के निर्देशों पर प्रधान विजेन्द्र पटेल,वीरेन्द्र वर्मा व आजाद अली ने किसानों की गन्ना भुगतान, आवारा पशुओं ,श्रमिक न मिलने आदि तमाम समस्याओं से एसडीएम को अवगत कराते हुए समाधान भी मांगा।इस मौके पर एस ओ सुनीत कुमार पुलिस स्टाफ के अलावा,प्रमोद वर्मा,मातादीन वर्मा,शकील खाँ, चांद खाँ आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

No comments