Breaking News

श्री गुरुनानक गर्ल्स कॉलेज में किशोरावस्था के समय समस्याऐं एवंं उनका मनोवैज्ञानिक् उपचार बिषय पर वेबिनार

HTN Live 

          

     
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा 'मिशन शक्ति' अभियान के अन्तर्गत श्री गुरुनानक गर्ल्स डिग्री कॉलेज में आज दिनांक 22/10/2020 को प्रातः 10:00 से 11:00 तक एक वेबिनार का आयोजन किया गया. वेबिनार का मुख्य विषय " किशोरावस्था के समय समस्याऐं एवंं उनका मनोवैज्ञानिक् उपचार " था. कार्यक्रम की मुख्य वक्ता श्रीमती दीप्ति श्रीवास्तव, आहार विशेषज्ञ, KGMC, एवं डॉ स्वाती खरे, प्रवक्ता मनोविज्ञान संकाय, श्री गुरुनानक  गर्ल्स डिग्री कॉलेज लखनऊ रहीं । महाविद्यालय की प्राचार्या ने मुख्य वक्ताओं का स्वागत किया. श्रीमती दीप्ति जी ने अपने वक्तव्य मे छात्राओं को किशोरावस्था में होने वाली शरीरिक, मानसिक , संवेदात्मक सामाजिक उथल पुथल में किस प्रकार के पोषण तत्वों की आवशकता होती है जैसे बलिकाओ को अपने प्रतिदिन के आहार में 2200 से 2500 ऊर्जा, 50% से 60% प्रोटीन, लोहा जिसके लिये देशी बर्तनों का प्रयोग, भोजन के पश्चात् गुड़ का सेवन, विटामिन D के लिये धूप में बैठना, खाने की अधिकता से बचना, पर्याय नींद लेना, और प्रतिदिन योग करने की जानकारी दी। 
दूसरी वक्ता डॉ स्वाति खरे, ग्रह विज्ञान संकाय, श्री गुरुनानक गर्ल्स डिग्री कॉलेज, लखनऊ ने बालिकाओं को किशोरावस्था में होने वाले मानसिक एवं सामाजिक समस्याओं को दूर करने करने के उपाए बताये जैसे परिवार के साथ समायोजित् होना दूसरो से अपनी तुलना न करना, अपने आत्मसम्मान को बनाये रखना, apne लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना, किसी भी विषय पर माता पिता से खुल कर बात करना और internet, social website से दूरी बना कर रखने को कहा। 
   प्राचार्या डॉ सुरभी जी गर्ग ने दोनो वक्ताओं को उनके वक्तव्य के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया एवं उन्हे विश्वाश दिलाया की उनके मार्गदर्शन से बलिकाएं लाभन्वित होंगी।
डॉ पूजा सिंह ने अभिभावकों एवं शिक्षकों को महिला सुरक्षा की शपथ दिलाई.
     NCC की ANO डॉ कुमुद् पाण्डे एवं P O डॉ शिवानी शुक्ला का सहयोग बना रहा। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन नोडल अधिकारी व राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ रंजीत कौर एवं
 डॉ दिव्या प्रजापति द्वारा किया गया.

No comments