Breaking News

शशि भूषण गर्ल्स डिग्री कॉलेज में एक कन्या भ्रूण हत्या पर वेबीनार का आयोजन किया

HTN Live 

                   

            

उत्तर प्रदेश शासन के "मिशन शक्ति" अभियान के अंतर्गत आज शशि भूषण गर्ल्स डिग्री कॉलेज में एक कन्या भ्रूण हत्या पर वेबीनार का आयोजन किया गया जिसकी मुख्य वक्ता डॉक्टर हिमांशी कटिहार,महिला चिकित्साधिकारी, संयुक्त चिकित्सालय ठाकुरगंज,लखनऊ थीं|  उन्होंने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या समाज पर एक कलंक के समान है जो आज एक विकराल रूप ले चुका है उन्होंने इस विषय पर सरकार द्वारा उठाए गए कदमों योजनाओं और कानूनों की जानकारी दी तथा छात्राओं के प्रश्नों का समाधान भी किया| प्राचार्य डॉ मधु चौहान ने कन्या भ्रूण हत्या के विषय में विस्तार से चर्चा की और आवाहन किया कि हमें बेटी बचाने के लिए सरकार के हर नियमों का पालन करना होगा| इसके बाद डॉक्टर आरती कनौजिया एसोसिएट प्रोफेसर,शिक्षा शास्त्र विभाग ने कन्या भ्रूण हत्या के सामाजिक पक्ष पर विचार प्रस्तुत किए तथा लिंगानुपात पर भी चर्चा की|एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ रागिनी श्रीवास्तव ने सृष्टि निर्मात्री कन्या के गर्भ में ही हत्या कर दिए जाने को एक बहुत ही निम्न कोटि का कृत्य माना| अंत  अंत में कार्यक्रम अधिकारी डॉ रंजना श्रीवास्तव ने वेबिनार के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया|

No comments