Breaking News

मिशन शक्ति के अन्तर्गत प्रतिभागियों को आत्मरक्षा के कौशलों का प्रशिक्षण दिया गया

HTN Live 


 


मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत कालीचरण स्नातकोत्तर महाविद्यालय  के शारीरिक शिक्षा विभाग तथा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित किए जा रहे हैं महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम के आज पाँचवे दिन (22/10/2020) को "रक्षात्मक कौशलों " का विशेष प्रशिक्षण ताईक्वांडो प्रशिक्षक एवं राष्ट्रीय खिलाड़ी मो. शहजाद  और उनकी टीम द्वारा बहुत ही प्रभावशाली एवं रोचक  प्रस्तुतिकरण किया गया।
आज के सत्र में प्रशिक्षक मो. शहजाद ने सभी रक्षात्मक कौसलों का व्याख्यान एवं प्रदर्शन विधि का प्रयोग करते हुए सत्र को रुचिकर बनाया। सभी प्रतिभागियों को कौशलों की बारीकियों के साथ साथ स्वयं से अभ्यास करने की तकनीक भी बताई। इस प्रस्तुतीकरण के दौरान डॉ. अमित सिंह (कार्यक्रम अधिकारी, राष्ट्रीय  सेवा योजना) ने सभी गतिविधियों का बहुत ही सुन्दरता से वर्णन किया।  
आज के कार्यक्रम की शुरुआत  डॉ. कल्याणी द्विवेदी (विभागाध्यक्ष,शारीरिक शिक्षा) के स्वागत एवं उद्बोधन भाषण द्वारा किया गया तथा धन्यवाद  ज्ञापन डॉ. नीतिन कुमार सिंह (सहायक प्राध्यापक, हिन्दी) द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मुकेश  कुमार मिश्रा ( सहायक प्राध्यापक, शारीरिक शिक्षा) ने किया।  इस दौरान महाविद्यलय के प्राध्यापक गण, छात्र छात्राएँ आदि का ज़ूम प्लेटफॉर्म पर सक्रिय रुप से उपस्तिथित रहे।

No comments