उप मुख्यमंत्री को लुआक्टा ने खुला पत्र लिखा कर महाविद्यालयों को सेनेटाईजेशन के लिए धन उपलब्ध कराने को कहा
HTN Live
सेवा में
मा डॉ दिनेश शर्मा जी
उपमुख्यमंत्री
उत्तर प्रदेश, सरकार
लखनऊ
विषय:--प्रदेश के महाविद्यालयों को सेनेटीजेशन के लिए धन उपलब्ध कराए जाने के संबंध में
महोदय,
संघ आपके संज्ञान में लाना चाहता है कि शासन के शासनादेश दिनांक 13 अक्टूबर 2020 द्वारा विज्ञान विभाग के शोधार्थियों एव तकनीक शिक्षा के छात्रों के लिए महाविद्यालयों को 15 अक्टूबर 2020 से खोलने के निर्देश दिए गए साथ ही साथ कोविड से बचाव के लिए सेनेटीजेशन किये जाने का आदेश प्रदान किया गया है । आप अवगत है कि महाविद्यालयों के पास शुल्क के अतिरिक्त किसी भी प्रकार का अन्य शुल्क लिये जाने का कोई प्राविधान नही है, जिसके कारण महाविद्यालयों के सेनेटीजेशन मे असुविधा है,तथा सम्यक रूप से कोविड के बचाव के लिए सेनेटीजेशन किया जाना संभव नहीं है । संगठन का आग्रह है कि सरकार द्वारा महाविद्यालयों को इसके लिए धन मुहैया कराया जाय ।
अतः आपसे आग्रह है कि महाविद्यालयों को कोविड से बचाव के लिए धन प्रदान करने का कष्ट करें ।
सादर,
डॉ मनोज पांडेय
अध्यक्ष, लुआक्टा
डॉ अंशु केडिया
महामंत्री, लुआक्टा

No comments