Breaking News

इटियाथोक कस्बे में कराये जा रहे विकास कार्यों का क्षेत्रिय विधायक ने लिया जायजा

HTN Live 

        



रिपोर्ट सुशील कुमार द्विवेदी इटियाथोक गोंडा

मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान इटियाथोक ग्राम पंचायत में बलरामपुर रोड ,से स्टेशन रोड को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर करा जा रहे इंटरलॉकिंग कार्य व प्राथमिक विद्यालय प्रथम में निर्माणाधीन अतिरिक्त कक्ष का औचक रूप से निरीक्षण किया इस दरमियान उन्होंने संबंधित ठेकेदार व कार्य में लगे राजगिरो को मानक व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए निर्धारित समय अवधि में निर्माण कार्य संपन्न कराने का निर्देश दिया इसी क्रम में इटियाथोक कस्बे में संचालित धान क्रय केंद्र का भी निरीक्षण किया एवं केंद्र पर मौजूद प्रभारी से अब तक खरीदे गए धान व किसानों के खाते में भेजे गए  पेमेंट का विवरण देखा तथा केंद्र पर मौजूद किसानों से हालचाल जानने के उपरांत धान बिक्री में आने वाली किसी भी प्रकार की समस्या से तत्काल अवगत कराने की बात कही। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे, मंडल अध्यक्ष सत्यव्रत ओझा, प्रधान प्रतिनिधि राजेश दुबे,सुनील तिवारी, अजय राठौर, छोटू पासवान, कपिलेश्वर  शुक्ला, सहित दर्जनों भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

No comments