महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर पुलिस उप आयुक्त पश्चिमी द्वारा थाना कैसरबाग परिसर में किया गया माल्यार्पण
HTN Live
रिपोर्ट वष्शिठ चौबे लखनऊ
लखनऊ : पुलिस उप आयुक्त पश्चिमी एवं अपर पुलिस उप आयुक्त पश्चिमी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को माल्यार्पण/पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी गई
आज 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जी की जयंती के पावन पर्व पर पुलिस उपायुक्त पश्चिमी देवेश कुमार पाण्डेय एवं अपर पुलिस उप आयुक्त पश्चिमी गोपाल कृष्ण चौधीरी द्वारा थाना कैसरबाग पहुँच कर माल्यार्पण किया एवं सलामी दी गई।
राष्ट्रगान के बाद डीसीपी पश्चिमी द्वारा कैसरबाग थाना परिसर में उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए अपने-अपने कार्यो को पूरे मनोयोग व ईमानदारी से निर्वहन करने हेतु शपथ दिलाई गयी।
डीसीपी पश्चिमी द्वारा सभी को सम्बोधित किया गया एवं मिष्ठान वितरित किया गया।
Post Comment
No comments