Breaking News

धर्मेंई गांव स्थित राम जानकी पर मंदिर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल व हिंदू युवा वाहिनी की बैठक हुई संपन्न

HTN Live  


रिपोर्ट सुशील कुमार द्विवेदी इटियाथोक गोंडा


आज दिनांक 04/10/ 2020 को ग्रामसभा धर्मेंइ के श्री राम जानकी मंदिर व तुलसी बाल विद्या मंदिर के प्रांगण  में  गौंवंशो  की दुर्दशा को लेकर एक विशेष बैठक आहूत की गई। बैठक में विश्व हिंदू परिषद, बजरंदल व हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहे। उपरोक्त हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ द्वारा संयुक्त रूप से एक साथ बैठकर ग्राम सभा धर्मेंई में हो रहे गौंकशी की घटना पर विस्तृत  परिचर्चा की गई। विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री राजकुमार शुक्ला नें बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि धर्मेई गांव में आए दिन गौ हत्या की शिकायते मिलती रहती है। कार्रवाई में स्थानीय पुलिस लीपापोती करती है। जो न्याय हित  व समाज हित में नहीं है। इस बात का बैठक में उपस्थित  सभी पदाधिकारियों व सदस्यगणो ने समर्थन किया और कहा कि यह एक संगीन अपराध है जो नहीं होना चाहिए। गौ हत्या से आम हिंदू जनमानस की आत्मा को ठेस पहुचता है क्योंकि हिंदू धर्मावलंबी  गऊ को माता मानते हैं एवं सभी प्रमुख त्योहारों व धार्मिक आयोजनों में गऊ माता की पूजा अर्चना करते हैं। बैठक में
 महेश तिवारी अधिवक्ता सह प्रांत संयोजक बजरंग दल, बलराम बाबू शुक्ला जिला उपाध्यक्ष वि0हि0प0, तिलक धर दुबे सहित दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद रहे।


No comments