गोवध में वांछित अभियुक्तों को इटियाथोक पुलिस ने किया गिरफ्तार
HTN Live
रिपोर्ट सुशील कुमार द्विवेदी इटियाथोक गोंडा
इटियाथोक कोतवाली क्षेत्र के धर्मेंइ गांव में 4 दिन पूर्व ग्रामीणों द्वारा गौं कशी होने की सनसनीखेज घटना प्रकाश में आई थी सोशल मीडिया पर वायरल हुई खबर को संज्ञान में लेकर पुलिस के उच्च अधिकारियों द्वारा इटियाथोक कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक व वरिष्ठ उपनिरीक्षक को टीम के साथ मौके पर भेजकर यथा स्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए। मौके पर पहुंची कोतवाली की पुलिस टीम ने घटना स्थल का जायजा लेने के बाद ग्रामीणो सहित मीडिया बंधुओं को मरे हुए गौवंश का शव होने की जानकारी देकर गौं हत्या के अतिसंवेदनशील मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया। गौंकशी जैसे गंभीर मामले में पुलिस की कार्यशैली को संदिग्ध देखकर गांव के दर्जनों लोगों ने संयुक्त रुप से स्थानीय कोतवाली में शिकायती पत्र देकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई। प्रार्थना पत्र देने के बावजूद जब पुलिस ने कार्रवाई में दिलचस्पी नहीं दिखाई तो दर्जनों ग्रामीणों ने मीडिया से मुखातिब होकर पुलिस प्रशासन के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए घटना से संबंधित पूरी जानकारी उच्च अधिकारियों के संज्ञान में डालकर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग करी तब जाकर स्थानीय पुलिस हरकत में आई और अज्ञात के अभियुक्तों खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश में सरगर्मी के साथ जुट गई आज दिनांक 04/10 /2020 को एसआई नरसिंह मय हमराह वांछित अभियुक्तों की तलाश में क्षेत्र भ्रमण पर निकले हुए थे इसी बीच में मुखबिर खास के जरिए गौ हत्या के आरोपियों की क्षेत्र में मौजूद होने की सूचना मिली मुखबिर की सूचना व निशानदेही पर नहर पुलिया धर्मेई के पास से अभियुक्तगण इरफान शाह पुत्र रहमतुल्लाह, फारुख शाह पुत्र अहमद अली, अजीमुल्ला उर्फ कुंने पुत्र मोहम्मद अली निवासी धर्मेंई थाना इटियाथोक जनपद गोंडा को एक अदत बांका व एक अदत चाकू के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

No comments