सेंट जोसेफ में कोरोनारूपी रावण दहन-बच्चों ने देखा ऑनलाइन लाइव
HTN Live
कोरोनारूपी रावण का दहन कर मनायी दशहरे की खुशियां
शक्ति की पूजा कर राम ने किया कोरोनारूपी रावण का दहन
लखनऊ कोविड के चलते बच्चों के विद्यालय में न आने के कारण सेंट जोसेफ स्कूल में बच्चों की शिक्षिकाओं ने कोविड प्रोटोकाल के साथ धूमधाम से दशहरा मनाया। जो एक हजार से अधिक बच्चों द्वारा ऑनलाइन लाइव देखा गया। इस अवसर पर कक्षा नौ से कक्षा बारह के दो सौ से अधिक छात्र-छात्रायें उपस्थित थे।
इसके पूर्व महिषासुर मर्दिनी नृत्य के माध्यम से महिषासुर का वध हुआ। जो विद्यालय की प्री-प्रायमरी और प्रायमरी की अध्यापिकाओं द्वारा अभिनीत किया गया। प्रभु राम ने रावण वध से पूव शक्ति की उपासना की तत्पश्चात रावण वध करके रावण के पुतले का दहन किया। साथ ही कोरोना के शीघ्र ही समाप्त होने का आशीर्वाद दिया। प्रबन्ध निदेशक अनिल अग्रवाल और निदेशक नम्र्रता अग्रवाल आरती उतार कर और पुष्प वर्षा के साथ प्रभु राम का राज्याभिषेक किया।
इस अवसर पर विद्यालय समूह की संस्थापक प्रबन्धक पुष्पलता अग्रवाल ने आनलाइन संदेश देते हुये कहा कि हमारे पर्व व त्योहार बच्चों को सदैव अच्छी शिक्षा देते है। उन्होने सभी को नवरात्रि, व विजय के प्रतीक पर्व दशहरा की हार्दिक शुभकामनायें प्रदान की। इस अवसर पर उपस्थित बच्चों के साथ उनके अभिभावक व स्थानीय निवासियों ने भी शिक्षिकाओं द्वारा प्रस्तुत महिसासुर मर्दिनी व कोरोनारूपी रावण दहन का भरपूर आनंद उठाया।


No comments