मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत शिया कालेज द्वारा आयोजित किये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज निम्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
HTN Live
लखनऊ दिनांक-22.10.2020। शिया पी.जी. कालेज द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आज चैथे दिन विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें ‘‘पितृसत्तात्मक समाज और सामाजिक-सांस्कृतिक जड़ता’’ विषय पर राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार में मुख्य वक्ता के रूप में डाॅ0 स्मृति सिंह, निदेशक, महिला सामाख्या, उत्तर प्रदेश मौजूद रही और उन्होंने ‘सांस्कृतिक आधिपत्य, शिक्षा का प्रभाव और पितृसत्ता पर सांस्कृतिक सुधारों आदि पर अपने विचार रखें’। कार्यक्रम का संचालन डाॅ0 सीमा राना, ने किया और कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम आने वाले समय में भी लगातार आयोजित किये जाते रहेंगे।
इसी अभियान के तहत इलाहाबाद हाईकोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीमती नीति जी ने महिला कानूनों को और अधिक मजबूत करने और कार्यपालिका को महिला हिंसा के मामलों में ज्यादा संवेदनशीलता बरतने की आवश्यकता पर अपने विचार रखे।
इसके साथ-साथ महाविद्यालय द्वारा आनलाइन स्लोगन राइटिंग का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया जिसमें छात्राओं ने महिला मुद्दों से सम्बन्धित अपने विचारों को स्लोगन के माध्यम से शिक्षकों के सामने प्रस्तुत किया। स्लोगन राइटिंग कार्यक्रम की कन्वीनर, डाॅ0 जर्रीन जेहरा रिज़वी ने बताया कि परिणाम की घोषणा कार्यक्रम के समापन दिवस पर की जायेगी।
उक्त कार्यक्रमों में गूगल मीट और फेसबुक लाइव के माध्यम से करीब 237 छात्राओं, 75 से अधिक प्राध्यापकों और लगभग 50 अभिभावकों ने प्रतिभाग किया।
पूर्व की भाँति आज भी महाविद्यालय द्वारा संचालित विभिन्न आॅनलाइन कक्षाओं में शिक्षकों द्वारा छात्रों को ‘‘बालिका सुरक्षा शपथ’’ दिलायी गयी। वेबिनार का प्रारम्भ डाॅ. एजाज अब्बास द्वारा तिलावते कुरान से किया गया। मौलाना यासूब अब्बास, सिक्रेटरी, मजलिसे उलेमा ने अपने संबोधन मंे कहा कि महिला सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषय को केवल कानून के भरोसे नही छोड़ा सकता। वेबिनार में प्रबंधक सैयद अब्बास मुर्तजा शम्सी, प्राचार्य डाॅ. मोहम्मद मियां, डाॅ. एम.एम. अबु तैयब, डाॅ0 प्रदीप शर्मा, डाॅ0 एस0 एम0 हसनैन, डाॅ0 एम0 के0 शुक्ला, डाॅ0 छत्रपाल, डाॅ0 अरमान तक़वी, डाॅ. नुजहत हुसैन, डाॅ0 राबिन वर्मा आदि मौजूद रहे।
पूर्व की भाँति शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा चलाये जा रहे आॅनलाइन सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग के अंतर्गत ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट प्रशिक्षक श्री सोनू भारती और सुश्री रिंकू कुमारी ने छात्राओं को मार्शल आर्ट के माध्यम से मुसीबत में सुरक्षा के गुर सिखाये।




No comments