किशोरियों पर देकर पूरा ध्यान ,संतुलित पोषण सही ज्ञान राष्ट्र निर्माण में करें योगदान
HTN Live
"किशोरियों पर देकर पूरा ध्यान ,संतुलित पोषण सही ज्ञान।
राष्ट्र निर्माण में करें योगदान " इन पंक्तियों से डॉ राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय लखनऊ में संचालित हो रहे मिशन शक्ति कार्यक्रम श्रंखला में अपनी बात की शुरुआत करते हुए जानी मानी महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ ऋचा मोदी ने कहा कि मासिक धर्म सम्बन्धी झिझक एवं दिक्कतों पर बात करने में अभिभावकों कि भूमिका महत्त्वपूर्ण है। किशोरियों के सतुंलित आहार एवं सही पोषण से उन्हें अवगत कराना जिम्मेदारों का दायित्व है। माता पिता शिक्षक एवं अन्य परिवारीजनों का योगदान सही और गलत का फर्क बताता है। ज्यादातर परेशानियां संवाद की हैं ,जिससे बालिकाएं और महिलाएं अपना अत्मविश्वास खो देती हैं। हमें संवाद कायम करने की आवश्यकता है।
डॉ राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय लखनऊ में संचालित हो रहे महिला एवं बालिकाओं के सम्मान हेतु उत्तर प्रदेश सरकर के मिशन शक्ति कार्यक्रम श्रंखला मिशन शक्ति में शिक्षकों , अधिकारियों ,कर्मचारियों ,अभिभावकों एवं छात्रों ने महिला एवं बालिका सुरक्षा सम्मान हेतु शपथ ग्रहण किय। आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय परिवार ने शुद्ध अंतःकरण से बालिका सुरक्षा एवं महिला सम्मान हेतु विविध कार्यक्रमों की श्रृंखलाबद्ध किया है ,इससे मिशन शक्ति को बल मिलेगा।
कार्यक्रम में डॉ राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय लखनऊ के कुलपति प्रो सुबीर कुमार भटनागर ने कहा कि मिशन शक्ति हमारी प्राथमिकता ह। कुलसचिव अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि हमने मिशन शक्ति से जुड़े विविध मुद्दों पर संवाद श्रृंखला आरंभ
की है। आयोजन समिति की सदस्य डॉ अलका सिंह ने महिला सुरक्षा एवं सम्मान में काव्यपाठ किया। सदस्य डॉ के ऐ पांडेय और अन्य सदस्य एवं विश्वविद्यालय परिवार उपस्थित रहा ।


No comments