देवी मंदिरके तालाब मे शव मिलने से हडकंप
HTN Live
रिपोर्ट बसंत कुमार मांझी संवाददाता लखीमपुर खीरी
जनपद लखीमपुर खीरी के तिकुनियां कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कस्बे के देवी मंदिर के सरोवर में जितेंद्र अवस्थी पुत्र रमाकांत अवस्थी उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम पंचायत सुथना बरसोला जो कि मानसिक रूप से विछिप्त व्यक्ति का शव दिखाई देने पर लोगो मे हड़कंप मच गया दो दिन पूर्व में ही मृतक की दादी का देहांत हुआ था घर के लोग दादी के शव का अंतिम संस्कार में व्यस्तता होने का कारण ध्यान नही दे पाए तिकुनियां कोतवाली के चौकीदार रामप्रसाद की सूचना पर तिकुनियां प्रभारी हनुमान प्रसाद ,एस आई कृष्णा कुमार,कांस्टेबल रिंकुपाल, सत्यप्रकाश, अंशू राघव घटनास्थल पर पहुँचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेजा तिकुनियां प्रभारी हनुमान प्रसाद ने बताया कि मृतक व्यक्ति मानसिक रूप से विछिप्त था


No comments