Breaking News

सिधौली हिंदुस्तान किसान मंच ने किया संगोष्ठी का आयोजन

HTN Live 


       सुभाष गिरी ब्यूरो प्रमुख सीतापुर

सिधौली(सीतापुर)स्थानीय कोतवाली के अंतर्गत ग्राम बाड़ी में हिंदुस्तान किसान मंच सिधौली के द्वारा किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा गया । कार्यक्रम का संचालन आईटी सेल के बिमल तिवारी के द्वारा किया गया  हिंदुस्तान किसान मंच के जिला महासचिव संदीप मिश्रा ने  किसान संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों की हर समस्याओं को  सुना जायेगा उन्होंने कहा कि कोरोना काल में इस समय जो किसानों को बहुत समस्या हो रही है जानवर फसलों का नुकसान कर रहे है। वही  जिला अध्यक्ष रोहित सिंह सीतापुर ने  कहा कि सरकार द्वारा किसानों को विद्युत ट्यूबेल लगवाने के लिए बिजली विभाग द्वारा पहले ही ₹68000 की सब्सिडी दी जाती थी भले ही यह सरकार सरकार द्वारा बंद कर दी गई है लेकिन जिन किसानों का रुपया पहले से  ही जमा है जिनके पास पैसे जमा करने की रसीद दी है उन्हें यह सब्सिडी अनिवार्य रूप से मिलनी चाहिए और उन्होंने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी काल में काल में प्राइवेट विद्यालय के शिक्षक रोजगार विहीन हो गए हैं सरकार उन पर भी ध्यान दें और सरकार के द्वारा उचित मानदेय दिया जाए जिससे वह अपनी जीविका चला सके किसान भाइयों का अभी तक जो गन्ना भुगतान नहीं किया गया है वह भी सरकार के  जल्द से जल्द कराया जाए कार्यक्रम के समापन के अंत में जिलाध्यक्ष रोहित सिंह ने कहा कि किसानों व प्राइवेट शिक्षकों की समस्याओं को लेकर जल्दी ही जिलाधिकारी को माननीय मुख्यमंत्री जी को संबोधित करते हुए ज्ञापन दिया जायेगा। इस अवसर पर संगोष्ठी में संगठन के जिलाध्यक्ष रोहित सिंह,जिला महासचिव संदीप मिश्रा अंशू तिवारी,बिमल तिवारी,अमित पांडे,सोनू तिवारी,सरदार रमन सिंह,डब्बू सिंह,मदनी मलिक, संतोष जायसवाल,शाहिद अली, हर्षित बाजपेई,शोभित सिंह आदि संगठन के लोग उपस्थित रहे।

No comments