भारतीय संस्कृति विश्व की सर्वाधिक प्राचीन एवं समृद्ध संस्कृति : महापौर
HTN Live
आज दिनाँक 26/09/2020 को गोमतीनगर स्थित होटल दयाल पैराडाइज मे भारतीय संस्कृति उत्सव 2020 का शुभारंभ महापौर संयुक्ता भटिया और महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के कुलपति रजनीश शुक्ला सहित अन्य विशिष्ट जनों में द्वीप प्रज्वलित कर किया।
इस मौके पर कलाकारों में भारतीय संस्कृति से सुसज्जित सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सभी का मन मोहा।
इस मौके पर महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि भारतीय संस्कृति विश्व की सर्वाधिक प्राचीन एवं समृद्ध संस्कृति है। अन्य देशों की संस्कृतियाँ तो समय की धारा के साथ-साथ नष्ट होती रही हैं, किन्तु भारत की संस्कृति आदि काल से ही अपने परम्परागत अस्तित्व के साथ अजर-अमर बनी हुई है। पाश्चात्य विद्वान अपने देश की संस्कृति को समझने हेतु भारतीय संस्कृति को पहले समझने का परामर्श देते हैं।
महापौर ने आगे कहा कि पाश्चात्य संस्कृति का परित्याग कर भारतीय संस्कृति को अपनाना होगा, तभी भारत को विश्व गुरु बनाने का सपना संभव होगा।
महापौर ने आगे कहा कि कोरोना काल मे विश्व, भारतीय संस्कृति के अनुपम देन नमस्ते सहित तुलसी की ओर देख रहा है, आज सम्पूर्ण विश्व भारतीय संस्कृति की ओर आकर्षित है।
इस अवसर पर महापौर संयुक्ता भाटिया संग महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के कुलपति रजनीश शुक्ला, आकांक्षा समिति की अध्यक्ष डॉक्टर अर्चना तिवारी, जीएसटी के प्रधान आयुक्त महेंद्र रांगा, आयोजक शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी, सह आयोजक हिमाबिंदु नायक सहित अन्य जन उपस्थित रहे।



No comments