Breaking News

अटरिया थाने का निरीक्षण एसपी आरपी सिंह किया निरीक्षण दिए दिशा निर्देश

HTN Live 


फरियादियों की शिकायतों पर हो त्वरित कार्रवाई  

सुभाष गिरी ब्यूरो प्रमुख सीतापुर
अटरिया । थाना समाधान दिवस में शनिवार को अटरिया पहुंचे पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने अपने मातहतों से कहा है कि फरियादियों की शिकायतों पर गुणवत्तापूर्ण त्वरित निस्तारण हो। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे मामलों पर भी सख्त कार्रवाई की जाए। महिला सम्बंधी अपराधों पर  प्रभावी नियंत्रण कर सख्त कार्रवाई हो। थाने के निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभिलेखों के दुरुस्तीकरण व साफ सफाई के निर्देश दिए हैं। कोविड हेल्प डेस्क पर महिला आरक्षी को भी जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं । एसओ अटरिया करुणेश सिंह ने बताया कि दो शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए दोनों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया है।

No comments