Ganesh Chaturthi : अंशिका ने सतरंगी नृत्य कर कहा “रिद्धि-सिद्धि ले के घर में पधारो गजानंद
HTN Live
अंशिका त्यागी ने गजानन को सतरंगी डांस शो से रिझाया
बाल नृत्यांगना अंशिका ने किया गणपति से मनुहार
-अंशिका त्यागी ने गजानन को रिझाने के लिए विभिन्न भाषाओं के भजनों पर किया नृत्य
अंशिका के नृत्य के साथ आए गणपति
अंशिका के गणपति डांस शो ने राष्ट्र का एक सूत्र में बांधा
( “अंशिका के सतरंगी देश पधारो गजानन”)
लखनऊ। लोकप्रिय बाल नृत्यांगना अंशिका त्यागी ने गणेशोत्सव के स्वागत में शुक्रवार 21 अगस्त को मनभावन ऑनलाइन डांस शो किया। अपने तरह के इस अनोखे शो की खासियत यह थी कि इसमें देश की विविध भाषाओं में गाये गये गणपति के भजनों को एक माला के रूप में पिरोया गया था। उन भजनों पर अंशिका ने बारी-बारी से नृत्य कर प्रथम देव को गणेशोत्सव में आमंत्रित करने के लिए मनुहार किया।
नव अंशिका फाउंडेशन संस्था की इस नृत्यांजली प्रस्तुति को नीशू मनोज की परिकल्पना, शोध और निर्देशन में फेसबुक लिंक / पर दोपहर 12:30 बजे से लाइव, पेश किया गया। थिएटर एंड फिल्म वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के तकनीकी सहयोग से इसे देश भर के हजारों कला प्रेमियों तक पहुंचाया गया। नव अंशिका फाउंडेशन की उपाध्यक्षा, नीरा लोहानी के सहयोग से गोमती नगर की रेल विहार कालोनी के स्टूडियो से इसका सजीव प्रसारण किया गया। नृत्य की कोरियाग्राफी और मंच सज्जा ने प्रस्तुति का आकर्षण कई गुना बढ़ाया।
बाल प्रेरक वक्ता, अभिनेत्री, मॉडल और नृत्यांगना अंशिका त्यागी ने सबसे पहले भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी पर्व के अवसर पर, गजानन को नृत्य कर घर में आने का समर्पित भाव से निमंत्रण दिया। इसके लिए उन्होंने लोकप्रिय भजन “हे गणपति मेरे घर में पधारो - सब कारज मेरे संवारों” पर नृत्य कर सबकी प्रशंसा हासिल की। इस क्रम में अंशिका ने देववाणी संस्कृत में “श्री गणेश” स्तुति पर गंभीरता के साथ भाव नृत्य किया। सार्वजनिक गणेशोत्सव की शुरुआत चूंकि महाराष्ट्र से हुई थी इसलिए अंशिका ने विशेष तौर से मराठी भाषा के गणपति भजन “गजानंद देवा” पर सुंदर नृत्य किया। प्रथम देव गणेश के जन्मोत्सव के अवसर पर जयकारा लगाते हुए उन्होंने खासतौर से हिन्दी फिल्म अग्निपथ का लोकप्रिय गीत ‘देवा श्री गणेशा’ पर जोशीला नृत्य कर अपनी प्रस्तुत को विराम दिया।
No comments