Breaking News

अयोध्या पहुचें सुब्रमण्यम स्वामी, कांग्रेस पर साधा निशाना

HTN Live
रिपोर्ट - जय प्रकाश द्विवेदी
अयोध्या।
अयोध्या पहुंचे भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी का बयान। चिदंबरम मामले पर बोले स्वामी। कहा अभी कई कांग्रेसियों के नंबर। सोनिया गांधी जमानत पर हैं शशि थरूर जमानत पर हैं हुड्डा जमानत पर हैं। कांग्रेस के बहुत लोग सरकार के निशाने पर। सोनिया गांधी को कहा अली बीवी चालीस चोर।अली बीवी को पहले जेल भेजना चाहिए। राम मंदिर मामले पर बोले स्वामी। कहा एक बार सुप्रीम कोर्ट में हार जाने पर होगा मुस्लिम समुदाय को अनुभव। मस्जिद कहीं भी बन सकती है। राम की पूजा राम जन्मभूमि में हो सकती है। कहीं और नहीं हो सकती पूजा। नमाज कहीं भी पढ़ सकते हैं। लोग भड़का रहे मुसलमानों को।पाकिस्तान मामले पर भी बोले स्वामी। कहा सरकार को बलूचिस्तान बकतुनिस्तान व सिंध पर मानव अधिकार पर खोली चाहिए एक संस्था। खोलना चाहिये ह्यूमन राइट सेंटर।अमेरिका ने न्यूयॉर्क में खोल रखी है संस्था। पाकिस्तान को करता है सपोर्ट। खान अब्दुल अफजल खान के साथ जो धोखा हुआ है वो खत्म होना चाहिये। पाकिस्तान के चार टुकड़े ही अंतिम फैसला।आर्थिक मंदी पर बोले स्वामी। कहा मनमोहन सिंह गूंगे थे। एक अनपढ़ महिला सोनिया गांधी के सामने झुकते थे। उस पर ज्ञान होना न होना व्यर्थ है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर भी की टिप्पणी। कहा वित्त मंत्री को अर्थशास्त्र का ज्ञान नहीं।कसूर उनका नहीं। उनका सब्जेक्ट नहीं रहा अर्थशास्त्र। स्वामी आज दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं अयोध्या

No comments