Breaking News

रक्तदाता ईश्वर के दूत : महापौर

HTN Live


आज दिनाँक 15/09/2019 को उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के लखनऊ मंडल द्वारा लोक निर्माण विभाग के संघ भवन में स्वर्गीय आर०के० दत्त की पुण्य तिथि के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया हैं।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने कहा कि रक्त से ज्यादा बहुमूल्य कोई और चीज़ नही होती है, और इसका दान करने वाले ईश्वर के दूत हैं। रक्तदान महादान हैं।

इस मौके पर महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया संग मंडल अध्यक्ष राजर्षि त्रिपाठी, मंडल सचिव प्रदीप कुमार शुक्ला, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती जया शुक्ला, संरक्षक हेमंत , प्रदीप शुक्ला सहित अन्य जन उपस्थित रहें।

No comments