Breaking News

पाश्चात्य संस्कृति का परित्याग कर भारतीय संस्कृति को अपनाना होगा, तभी बनेगा भारत विश्व गुरु: महापौर

HTN Live



आज दिनाँक 15/09/2019 को संस्कार भारती रघुवंश इकाई द्वारा राजाजीपुरम स्थित सेंट जोजफ इंटर कॉलेज में 21 वां श्री राधाकृष्ण बालरूप सज्जा उत्सव-2019 का शुभारंभ लखनऊ की महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया एवं विधायक सुरेश श्रीवास्तव ने द्वीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने कहा कि हमें पाश्चात्य संस्कृति का परित्याग कर भारतीय संस्कृति को अपनाना होगा, तभी भारत को विश्व गुरु बनाने का सपना संभव होगा। महापौर ने आगे कहा की तथाकथित बुद्धिजीवियों द्वारा निरंतर राष्ट्रवाद और राष्ट्रवादियों के विरूद्ध दुष्प्रचार किया जाता रहा है, और हमारे भारतीय समाज ने ऐसे लोगों को चिन्हित कर पूणतया नकार दिया है।  समाज में परिवर्तन तभी आ सकता है जब हम अपने चरित्र का निर्माण करेंगे और साथ ही उत्तम चरित्र वाले और भी लोगों को तैयार करेंगे । उन्होंने आगे कहा कि यह उत्तम चरित्र निर्माण की श्रंखला में संस्कार भारती अपने जन्म से ही अपना योगदान देती आ रही है। संस्कार भारती की पाठशाला के से निकले छात्र-छात्राएं उत्तम चरित्र के साथ राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे रहे हैं।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया संग विधायक सुरेश श्रीवास्तव, पार्षद शिवपाल साँवरिया, सेंट जोजेफ स्कूल की प्रबंधिका पुष्पलता अग्रवाल, संस्कार भारती के संरक्षक गुलशन राय, राजाजीपुरम जन कल्याण समिति के अध्यक्ष शिवकांत त्रिपाठी, भाजपा नेता अमित गुप्ता, संस्था के आद्य संरक्षक श्री बाल कृष्ण रस्तोगी जी, संरक्षक धर्मेंद्र नाथ रस्तोगी, रमेश चंद्र रस्तोगी, अध्यक्ष अशोक कश्यप, महामंत्री ठाकुर अशोक सिंह गौतम, उमेश सहित अन्य जन उपस्थित रहें।

No comments