Breaking News

दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट लाठी-डंडे और ईंट पत्थर चले आठ लोग हुए घायल

HTN Live

लखनऊ ,2 जून।
निगोहां इलाके में रविवार सुबह एक चबूतरा टूट जाने के बाद दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे और ईंट पत्थर चले। इस घटना में आठ लोगों को चोट लगी। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
निगोहां गांव के रहने वाले मोसिम अली व मुन्ना का घर आसपास है। बताया जाता है कि रविवार सुबह मोसिम अली के घर का चबूतरे का एक कोना टूटा गया। इसको लेकर मोसिम अली ने मुन्ना के परिवार के बीच विवाद हो गया। पहले तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई और फिर दोनों तरफ से लाठी डंडे  व ईंट पत्थर चलने लगे। इस घटना में मोसिम अली, चांद अली, दिलशाद, राबिया वह दूसरे पक्ष से मुन्ना, रुखसार, रेशमा के सिर फट गये। मारपीट की सूचना पर पहुंची निगोहां पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी मोहनलालगंज भेजा गया। एसओ निगोहां जगदीश पाण्डेय ने बताया कि दोनों तरफ  से दी गयी तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। 
हाईवे पर कार में युवती के अपहरण की सूचना 
पुलिस ने शहर में नाकाबंदी कर कार को ट्रेस करने का किया प्रयास
वाहन नंबर के आधार पर युवकों के घर तक पहुुची पुलिस

No comments