आज की बड़ी संक्षप्ति खबर
HTN Live
लखनऊ।
सीएम योगी की बड़ी कार्यवाही....
पशुपालन विभाग में भर्ती घोटाले मामले पर कार्रवाई....
पशुपालन डायरेक्टर चरण सिंह यादव को किया गया सस्पेंड....
सीएम ने भ्रष्ट अफसरों पर शुरू की बड़ी कार्रवाई....
डायरेक्टर समेत 6 बड़े अफसर किए गए सस्पेंड ....
मानकों को दरकिनार कर भर्ती की गई थी....
अपर निदेशक अशोक कुमार सिंह को भी किया गया सस्पेंड....
बस्ती के अपर निदेशक जीसी द्विवेदी सस्पेंड....
लखनऊ मंडल के अपर निदेशक हरिपाल भी सस्पेंड...
बरेली के अपर निदेशक एपी सिंह को भी किया गया सस्पेंड....
सीएम ने सभी को किया सस्पेंड....
बीकापुर तहसील क्षेत्र के तमाम किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ न पाने से तमाम किसान हुए मायूस*
*बीकापुर अयोध्या*
*==========* तहसील के राजस्व कर्मियों की लापरवाही से अभी तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ बीकापुर क्षेत्र के तमाम किसानों को नहीं मिल पाया है।
👉 बीकापुर तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांव के सैकड़ों किसानों को योजना की प्रथम किश्त भी नसीब नहीं हो पाई है।
👉 जबकि शासन द्वारा कुछ किसानों के बैंक खाते में दो-- दो किस्त भेजी जा चुकी है।
👉 हल्का लेखपाल के पास और तहसील में अपनी खतौनी आधार कार्ड सहित अन्य सारा कागजात जमा करने के बावजूद अभी तक योजना का लाभ ना पाने से तमाम किसान मायूस है तथा योजना का लाभ पाने के लिए तहसील का चक्कर लगा रहे हैं।
👉 किसानों का कहना है कि राजस्व कर्मियों द्वारा की गई उदासीनता और ऑनलाइन फीडिंग में की गई लापरवाही के चलते तमाम किसानों को अभी तक योजना का लाभ नहीं मिल पाया है।
लखनऊ।
अपर चकबंदी संचालक सुरेश सिंह यादव गिरफ्तार ।
भ्रष्टाचार,अवैध वसूली के मामले में हुआ गिरफ्तार ।
भर्तियों में गड़बड़ी करने का था आरोप ।
एक मामले में सुरेश यादव के पास था अरेस्ट स्टे।
नया मामला दर्ज कर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
हजरतगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।
अयोध्या
चौरेबाजार चौकी प्रभारी हटाए गए, अभिनन्दन पांडेय बने नए चौकी प्रभारी
=====
बीकापुर ।चौरेबाजार चौकी प्रभारी अंजेश सिंह पर गिरी गाज,हटाकर भेजे गये कुमारगंज । कुमारगंज के उप निरीछक अभिनन्दन पांडेय बनाए गए चौकी प्रभारी चौरेबाजार। इसके अलावा अमरेश मण्डल इनायतनगर से रौनाही व रौनाही से अमर कुमार चौरसिया इनायतनगर भेजे गए।
सुब्रमण्यम स्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा अयोध्या में राम मंदिर निर्माण कराने और रामेश्वरम स्थित राम सेतु को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की मांग की है। स्वामी इन मांगो को पहले से ही उठाते आ रहे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में स्वामी ने कहा, 'राम सेतु को राष्ट्रीय धरोहर स्मारक घोषित किया जाना चाहिए। इस सरकार को संविधान से जो शक्तियां मिली हैं, उसकी मदद से वह सार्वजनिक काम के लिए सुप्रीम कोर्ट की इजाजत लिए बिना भी अयोध्या की जमीन (इसमें विवादित जमीन भी शामिल है) आबंटित कर सकती है.' अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए सरकार अगर 67.72 एकड़ जमीन देना चाहे तो कोई कानूनी अड़चन सामने नहीं आएगी। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख ने हाल ही में कहा "राम का काम करना है, राम का काम होकर रहेगा." उन्होंने कहा था कि राम हमारे हृदय में बसते हैं और हमें सक्रिय होने और अपने लक्ष्य को हकीकत में बदलने के लिए आगे बढ़ने की जरूरत है। भागवत के इस बयान पर कई मौलानाओं ने कहा कि मामला अब भी सुप्रीम कोर्ट में है, इसलिए इस पर कुछ कहना सही नहीं है।
देश मंत्री एस जयशंकर चलेंगे सुषमा स्वराज के नक़्शे कदम पर। सुषमा स्वराज हमेशा से ही ट्विटर पर एक्टिव रही है और मदद की गुहार लगाने पर सब की मदद करती आयी है। वही नए विदेश मंत्री बने एस जयशंकर ने अपना कार्यकाल संभालना शुरू कर दिया है। ट्विटर पर रिंकी नाम की एक महिला ने विदेश मंत्री को टैग करते हुए ट्वीट किया और मदद मांगी। जिसमें उसने लिखा, मेरी बेटी दो साल की है। मैं उसको वापस पाने के लिए 6 महीने से संघर्ष कर रही हूं। वह अमेरिका में है और मैं भारत में हूं, मेरी मदद करें। मैं आपके जवाब का इंतजार कर रही हूं।
भारत की पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को मैक्सिको ने विदेशियों को दिया जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नावाजा है. मैक्सिको सरकार ने शनिवार को प्रतिभा पाटिल को विदेशियों को दिया जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किया.भारत में मैक्सिको की राजदूत मेल्बा परिया ने पाटिल को एमसीसीआईए भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में ‘ओर्डन मैक्सिकाना डेल अगुलिया एज्टेका (अज्टेक ईगल सम्मान) सम्मान प्रदान किया.इस अवसर पर पाटिल ने कहा कि भारत और मैक्सिको के मध्य पारस्परिक समझौते पर उनके राष्ट्रपति कार्यकाल के समय हस्ताक्षर हुए थे और तब दोनों देशों ने मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत बनाने पर जोर दिया था.
पश्चिम बंगाल में "जय श्री राम" के नारे पर भड़की ममता बनर्जी। शनिवार को 24 परगना जिले के कांचरापाड़ा से जब ममता बनर्जी का काफिला गुज़र रहा था तब बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने "जय श्री राम" के नारे लगाने शुरू किये थे। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। इस घटना के बाद बंगाल बीजेपी ने ममता बनर्जी को जय श्री राम लिखे 10 लाख पोस्टकार्ड भेजने का फैसला किया है। बैरकपुर से नवनिर्वाचित सांसद अर्जुन सिंह ने इसकी जानकारी दी। लोकसभा चुनाव में अर्जुन सिंह बैरकपुर सीट से जीते है। उन्होंने दिनेश त्रिवेदी ममता बनर्जी के करीबी नेता को हराया। अर्जुन सिंह इससे पहले टीएमसी के विधयक थे चुनाव से पहले वो बीजेपी में शामिल हो गए। एक न्यूज़ एजेंसी को दिए गए इंटरव्यू में अर्जुन सिंह ने कहा 'अगर आप इसे (24 परगना) नंदीग्राम बनाना चाहते हैं तो हम इसके लिए तैयार हैं। हमने यहां विरोध प्रदर्शन इसलिए किया क्योंकि जब भी हम जय श्री राम बोलते हैं, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पुलिस से हमें गिरफ्तार करने के लिए बोलती हैं। क्या वे प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति हैं और ये लोग (बीजेपी कार्यकर्ता) देश विरोधी हैं जिन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए?
[6/2, 22:15] J P: समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ शफीकुर रहमान बर्क ने मुसलमानों को लेकर विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि देश में मुसलमान महफूज नहीं है। सांप्रदायिक दंगे भड़काकर मॉब लिंचिंग के नाम पर मुसलमानों की हत्या की जा रहा है। जब उनपर बीजेपी सांसद बनने पर सवाल किया गया सांसद ने भड़कते हुए कहा कि बीजेपी देश की ठेकेदार नहीं है। आरएसएस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बातें बनाने वाली आरएसएस ने देश के लिए कुछ नहीं किया, जबकि देश की आजादी की जंग के लिए तमाम मुसलमानों ने कुर्बानियां दीं। इसके बाद भी देश के मुसलमानों को पाकिस्तान भेजने जैसे बयान दिए जाते हैं। अब संसद में सरकार से हम यह सवाल पूछेंगे कि हमें इस देश में जीने का हक कब दिया जाएगा
चुनाव के बाद सुल्तानपुर पहुंची मेनका गांधी ने मंत्री न बनाए जाने पर दिया ये जवाब
--------------------------------------------
सुल्तानपुर लोकसभा चुनाव में आठवीं बार जीत हासिल कर सांसद बनीं भाजपा नेता मेनका गांधी तीन दिवसीय दौरे पर जब अपने संसदीय क्षेत्र सुल्तानपुर पहुंचीं तो लोगों ने फूल, मालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया।
उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह समाज के हर वर्ग का ध्यान रखकर विकास करेंगी और किसी से भी भेदभाव नहीं करेंगी। वहीं, कैबिनेट में जगह न मिलने के सवाल पर उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, 'इसका जवाब सुल्तानपुर की जनता से लीजिए।'
जिले की कानून व्यवस्था पर मेनका गांधी ने कहा कि इसकी जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षक की है। अगर एसपी अच्छा होगा तो कानून-व्यवस्था भी अच्छी होगी।
बता दें कि, 2014 के चुनाव में पीलीभीत से चुनाव लड़ने वाली मेनका गांधी ने इस बार सुल्तानपुर सीट से जीत हासिल की है। इस तरह वह आठवीं बार संसद पहुंचीं।
उन्होंने कहा कि वह जिले के विकास के लिए अभी से काम करेंगी। जिस गांव या इलाके में काम होना है वहां के लोग पर्ची लिखकर उन्हें दे दें। उन्होंने कहा कि वह सभी का काम करेंगी और किसी से कोई भेदभाव नहीं करेंगी।
भीषण गर्मी से अगले कुछ घंटे में मिल सकती है राहत, कई जिलों में बारिश की संभावना
लखनऊ
====== उप्र में गर्मी सितम ढा है रही। झुलसाने वाली तेज धूप और लपट से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। इसी बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में अगले तीन घंटों में लोगों को कुछ राहत मिल सकती है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रयागराज, मिर्जापुर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और आसपास के क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर अगले कुछ घंटे के दौरान बारिश और गरज चमक के साथ तेज हवा चल सकती है।
इससे पहले रविवार को सुबह 7:30 बजे हल्की बारिश से लखनऊ का तापमान कुछ कम हुआ। ठंडी हवा से लोगों काे भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली।
मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिन पूर्वी उप्र में आंधी के साथ बारिश की संभावना की है। राजधानी लखनऊ से हरदोई, सीतापुर, लखनऊ, बाराबंकी जिलों और आसपास के क्षेत्रों में अगले तीन घंटों के दौरान ओलावृष्टि और हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि और आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने भी उम्मीद जताई है कि यदि मानसून की चाल सामान्य रही और सुस्त न हुई तो 18 से 20 जून के बीच मानसून लखनऊ में दस्तक दे सकता है।
मौसम निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश से बिहार की ओर एक टर्फ लाइन गुजर रही है। इसके अलावा प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में सर्कुलेशन बना हुआ है। वहीं, बंगाल की खाड़ी से आने वाली दक्षिण-पूर्वी हवा ने प्रदेशवासियों को बड़ी राहत पहुंचाई है।
रविवार को भी पूर्वी उत्तर प्रदेश खासतौर पर बिहार से सटे इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। वहीं, अन्य इलाकों में भी लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिलेगी।
बीकापुर_की_हलचल
=======कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 4 बच्चों की मां बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। बुधवार लापता विवाहिता के पति ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। पीड़ित पति गांव के ही निवासी एक युवक पर पत्नी को भगाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसके चार बच्चे हैं। उसकी पत्नी 6 मई को दोपहर बाद चारों बच्चों को घर पर छोड़ कर अचानक लापता हो गई। काफी खोजबीन किया लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अपने साथ वह सोने चांदी के कीमती जेवर कपड़ा और कुछ कागजात भी ले गई है।
------------------------------------
#बीकापुर
=======कस्बे में संचालित प्राथमिक मॉडल विद्यालय बीकापुर के स्टोर रूम का किवाड़ तोड़कर बीती मंगलवार की रात चोरी की घटना को अंजाम दिया । प्रधानाध्यापिका ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि अज्ञात चोर कमरे का किवाड़ तोड़कर बच्चों के लिए मध्यान्ह भोजन योजना का 50 थाली, 50 गिलास तीन जब अन्य छोटे बर्तन तथा खाद्यान्न उठा ले गए। इसके 10 दिन पूर्व में अज्ञात चोरों ने प्राथमिक विद्यालय के किचन रूम का ताला तोड़कर बर्तन और खाद्यान्न की चोरी किया है।
------------------------------------
#बीकापुर
=======कोतवाली के सामने स्थित शिव मंदिर बुधवार को दो प्रेमी जोड़ों के मिलन का गवाह बना। प्रेमिका कोतवाली बीकापुर क्षेत्र की निवासी है जबकि प्रेमी महाराजगंज थाना क्षेत्र का निवासी है। दोनों आपस में रिश्तेदार भी लगते हैं। प्रेम संबंध के बाद प्रेमिका जब गर्भवती हो गई तो प्रेमी ने प्रेमिका से मिलना छोड़ दिया। मंगलवार को प्रेमिका ने प्रेमी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दिया। पुलिस प्रेमी को पकड़कर कोतवाली ले आई। बुधवार को प्रेमी प्रेमिका के परिजन दोनों की शादी करने को राजी हुए और सुलह समझौता किया गया। उसके बाद कोतवाली के सामने स्थित शिव मंदिर में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर और फूलों की माला पहनाकर साथ जीने मरने की कसमें खाई। उसके बाद प्रेमी प्रेमिका परिजनों के साथ अपने घर चले गए
------------------------------------
#बीकापुर
=======कोतवाली के सामने बुधवार शाम कुछ लोगों द्वारा ब्लाक प्रमुख संतोष सिंह की कार पर हमला किए जाने का मामला प्रकाश में आया है । ब्लाक प्रमुख द्वारा कोतवाली में दी गई तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने बुधवार रात में तीन नामजद सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा , मारपीट, नुकसान पहुंचाने, धमकी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। ब्लाक प्रमुख संतोष सिंह निवासी बाबूरिहा कौधा का आरोप है कि बुधवार को वे सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा का कोछा बाजार में गुरुवार को आयोजित किए गए चुनावी कार्यक्रम के संबंध में व्यवस्था देखने गए थे। वहां से अपने स्कॉर्पियो वाहन से बीकापुर आ रहे थे। शाम करीब 6 बजे जैसे ही कोतवाली के पास पहुंचे तभी आरोपियों ने ईट पत्थर से हमला बोल दिया गाली गलौज के साथ धमकी भी दी गई। जिससे उनकी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गयी।
------------------------------------
#बीकापुर
=======अज्ञात बाइक की टक्कर से दूसरी बाइक पर सवार कोछा निवासी युवक घायल हो गया जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर लाया गया। दवा उपचार के बाद चिकित्सक ने घर भेज दिया। हादसा गुरुवार दोपहर कोतवाली क्षेत्र के पिपरी जलालपुर तमसा नदी पुल के पास हुआ। हादसे के बाद अज्ञात बाइक सवार बाइक सहित मौके से फरार हो गया।
------------------------------------
#बीकापुर
=======सड़क हादसे में गुरुवार की रात तारुन थाना क्षेत्र के फतेहपुर कमासिन प्रधान पति की नंसा बरेहटा मार्ग पर गंगातारा गाँव के पास मौत हो गई। प्रधान पति की बाइक सड़क किनारे सड़क निर्माण के लिए खड़े गिट्टी मिक्चर मशीन से टकरा गयी। जिससे उनकी घटना स्थल पर मौत हो गई। एम्बुलेंस से प्रधान पति को जिला अस्पताल पहुँचाया गया वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्रधान पति की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। तारुन और बीकापुर प्रधान संघ द्वारा भी शोक संवेदना जताई गई है।

No comments