अधेड़ का शव तालाब में उतराता मिला पति ने लगाया हत्या का आरोप माल इलाके की है घटना
HTN Live
लखनऊ ,2 जून।
माल इलाके में एक अधेड़ का शव तालाब में उतराता मिला। शरीर पर लगी चोट देख परिवार वालों ने हत्या की आशंका जतायी है।
हरदोई जनपद निवासी 45 वर्षीय कल्लू की माल के बसंतपुर गांव की रहने वाली रामकली से शादी हुई थी। कल्लू अपनी ससुराल म रहता था और गांव के ही कृपा शंकर सिंह की बाग की रखवाली करता था। बताया जाता है कि रविवार की सुबह लोगों ने गांव में बने तालाब में कल्लू का शव उतराते देखा। खबर मिलते ही पत्नी और ससुराल वाले मौके पर पहुंच गये। इस बीच सूचना पाकर माल पुलिस भी आ गयी। इसके बाद तालाब से कल्लू के शव को बाहर निकलवाया गया। परिवार वालों का कहना है कि कल्लू के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे जो इस बात की तरफ इशारा कर रहे हैं कि कल्लू की हत्या की गयी है। फिलहाल माल पुलिस ने कल्लू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पीएम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की बात कह रही है। कल्लू के परिवार मेें पत्नी के अलावा एक बेटा और तीन बेटियां हैं

No comments