शिव कुमार यादव अध्यक्ष और सुभाष चंद्र मिश्र महासचिव बने
HTN Live
संज्ञा शर्मा ब्यूरो प्रमुख लखनऊ
संज्ञा शर्मा ब्यूरो प्रमुख लखनऊ
राजकीय परिवहन चालक संघ लोक निर्माण विभाग का प्रान्तीय द्विवार्षिक अधिवेशन और चुनाव में शिव कुमार यादव को प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया। महासचिव सुभाष चंद्र मिश्र बनाए गए। चुनाव अधिकारी राजकीय वाहन चालक महासंघ के पांतीय महामंत्री मिठाई लाल और सहायक चुनाव अधिकारी प्रांतीय उपाध्यक्ष जेपी यादव की देख-रेख में हुआ। प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर मो0 रईस अहमद, प्रदेश उपमंत्री कल्लू यादव, प्रदेश संयुक्त मंत्री वीरेन्द्र सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री शकील अहमद, प्रदेश प्रचार मंत्री संजय और प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बिसारिया को नामित किया गया।
राजकीय परिवहन चालक संघ, लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश
Post Comment
No comments