साफ-सफाई व शौचलाय के अधूरे निर्माध से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन कुकरैल बंधे के लवकुश नगर की समस्या पुरानी
HTN Live
लखनऊ। गंदगी व शौचालय का पूरा काम न होने से नाराज कुकरैल बंधे के लवकुश नगर के लोगोंं ने रविवार को प्रदर्शन किया। लोगों ने नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की तथा साफ -सफाई न होने पर विधान भवन के घेराव का एलान किया। इलाके में साफ -सफाई व्यवस्था ध्वस्त है। नालियां बजबजा रही है। नालों की भी सफाई नहीं हो रही है।
शौचालय कई साल से अधूरा पड़ा है। वहीं नगर निगम अधूरे काम को करवा भी नहीरं रहा है।
नगर निगम की लापरवाही का खामियाजा भुगतन रहे कुकरैल बंधे के लवकुश नगर के नागरिकों की सहनशीलता ने रविवार को जवाब दे दिया। दर्जनों लोग, महिलाएं व बच्चे एकत्र हो गये। लोगों ने निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। पार्षद करुणा प्रसाद के पति भी आ गये। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यहां का शौचालय अधूरा पड़ा है। निगम उसे बनवा नहीं रहा है। शौचालय न होने से दिक्कतें हो रही हैं। क्षेत्र में भीषण गंदगी है। लोग बीमार हो रहे हैं। कोई देखने नहीं आता है। नाले नालियों की साफ सफाई न होने से बारिश में यहां भीषण जल भराव होगा।

Post Comment
No comments