Breaking News

ठाकुरगंज के शान्ति नगर में बह रहा सीवर कूड़े के ढेर से फैल रही गंध, बीमार हो रहे बच्चे

HTN Live

मोहम्मद शानू संवाददाता
लखनऊ। पुराने लखनऊ में बहता सीवर, कूड़ के ढेर आवारा जानवर गलियों में अंधेरा पुरानी बात है। नगर निगम के अधिकारी भले ही व्यवस्था बहाल करने की लगन रखते हों मगर सफाई कर्मवारी गैरजिम्मेदारी से काम कर रहे हैं। जिससे इलाकों में कूड़े के ढेर, सीवर का पानी बह रहा है। 
रविवार को ठाकुरगंज के शान्तिनगर में लोग गंदगी से परेशान होकर सड़क पर आ गये। इलाके के लोगों ने नगर निगम के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जब अफसर ही इलाकों में जायजा लेने नहीं आते तो सफाईकर्मी तो अपनी मर्जी का काम करेंगे। शान्ति नगर में जगह-जगह सीवर का गंदा पानी बह रहा है। नालियां चोक हैं। कूड़े के ढेर भी गंदगी फला रहे हैं। इस गंदगी से इलाके के बच्चे और बूढ़े खास कर बीमार हो रहे हैं। इलाके के लोगों ने बताया कि अक्सर गंदगी इतनी ज्यादा हो जाती हैं कि बच्चे स्कूल नहीं जा पाते। लोगों ने क्षेत्रीय पार्षद पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि वार्ड के पार्षद साफ-सफाई व्यवस्था तो करा नहीं पा रहे हैं तो विकास कैसे करेंगे। शान्ति नगर के लोगों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि 
कुछ माह पूर्व गंदगी के चलते 15 साल की लड़की की मौत हो चुकी है। इसके बाद भी नगर निगम और पार्षद लापरवाह बने हुए हैं। 

No comments