Breaking News

घर में घुसकर युवती से छेडख़ानी विरोध करने पर दी धमकी शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला

HTN Live


मोहनलालगंज पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
लखनऊ ,2 जून। 
मोहनलालगंज इलाके में घर में सो रही युवती से गांव के ही रहने वाले दबंग ने छेडख़ानी की। युवती के विरोध करने पर आरोपी उसको धमकी देते हुए फरार हो गया। अब इस मामले में युवती ने मोहनलालगंज कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी है। 
मोहनलालगंज के एक गांव में युवती अपने परिवार संग रहती है। उसका कहना है कि बीती 31 मई की रात वह अपने घर में सो रही थी। उसके बगल की चारपाई पर उसकी मां लेटी थी। रात करीब 10 बजे गांव का रहने वाला दबंग शीतल प्रसाद उसके घर में घुस आया और सो रही युवती से छेडख़ानी करने लगा। आहट पाकर युवती की आंख खुल गयी। बगल में आरोपी को देख युवती डर गयी। उसने आरोपी की हरकत का विरोध किया तो आरोपी ने युवती को धमकी दी। आबरू बचाने के लिए युवती ने शोर मचा दिया। शोर होते ही शीतल जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। अगले दिन सुबह युवती परिवार संग मोहनलालगंज पुलिस के पास पहुंची और आरोपी शीतल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी

No comments