मोबाइल लूटकर भाग रहे लुटेरे को पीडि़त ने दौड़कर दबोचा बाइक सवार साथी मौके से भागने में रहा सफल
HTN Live
लखनऊ ,2 जून।
सरोजनीनगर इलाके में बीती रात मोबाइल फोन लूटकर भाग रहे एक लुटेरे को पीडि़त ने दौड़कर पकड़ लिया। मौके से बाइक सवार उसको साथी भागने में सफल रहा। अब पुलिस फरार लुटेरे की तलाश में जुटी है।
अयोध्या जनपद निवासी विपिन कुमार पाण्डेय मौजूदा समय में सरोजनीनगर के वैभव कालोनी में रहते हैं। उनका कहना है कि शनिवार की रात करीब 8 बजे वह दफ्तर से पैदल अपने घर की तरफ जा रहे थे। रास्ते में बिजनौर सीआरपीएफ के गेट नम्बर एक के पास एक बाइक सवार दो लुटेरे पीछे से विपिन के हाथ से मोबाइल फोन छीनकर भागने लगे। विपिन ने भी हिम्मत दिखायी और बाइक सवार लुटेरों को दौड़ा लिया। इस बीच विपिन ने बाइक के पीछे बैठे लुटेरे को पकड़ लिया। इस बीच बाइक सवार बदमाश अनियंत्रित होकर बाइक से गिर पड़े। शोर शराबा सुन विपिन के दोस्त अभय कुमार भी वहां पहुंच गये। उन लोगों ने मिलकर एक लुटेरे को पकड़ लिया, जबकि बाइक सवार बदमाश भागने में सफल रहा। इस बीच वहां लोगों की भीड़ जुट गयी। लोगों ने पकड़े गये लुटेरे की धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस लुटेरे को गिरफ्तार करते हुए थाने ले आयी। पूछताछ की गयी तो पकड़े गये लुटेरे ने अपना नाम सरोजनीनगर निवासी करन यादव और भागे हुए साथी का मलिहाबाद निवासी शिवम बताया। पुलिस ने इस मामले में विपिन की तहरीर पर लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और आरोपी करन को जेल भेजते हुए उसके साथी की तलाश में लगी है।

No comments