Breaking News

मुख्य निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में मतदान जागरूकता हेतु कार्यक्रम हुआ संपन्न

HTN Live

रिपोर्ट नागेश्वर सिंह✍️

गोंडा। मुख्यालय के वेंकटचार्य क्लब में आज यानि बृहस्पतिवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें कलाकारों द्वारा नाटक का मंचन कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। वहीं बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा कठपुतली नृत्य के माध्यम से लोगों में मतदान के प्रति जोश भर दिया। इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी 'वेंकटेश्वर लू' डीआईजी 'राकेश सिंह' जिलाधिकारी 'डॉ नितिन बंसल' मुख्य विकास अधिकारी और जिला पंचायत राज अधिकारी, एवं डॉक्टर उमा सिंह साहित्यकार सहित भारी संख्या में जिलेभर के अधिकारी वह गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

No comments