लोकसभा में पेश हुए बजट पर क्षेत्रीय लोगों की बेबाक प्रतिक्रिया
HTN Live
#_अयोध्या
======== आज शुक्रवार को लोकसभा में पेश हुए बजट को लेकर ग्रामीण क्षेत्र में भी काफी उत्सुकता देखी गई। राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने भी बजट पर अपनी बेबाक टिप्पणी की। बजट को लेकर ग्रामीणों ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की ।
👉🏻 बीकापुर तहसील क्षेत्र के सरायखरगी निवासी शिक्षामित्र कमलजीत चौहान ने कहा बजट पूरी तरीके से चुनाव को देखते हुए बनाया गया । प्रधानमंत्री द्वारा शिक्षामित्रों के लिए किया गया वादा पूरा नहीं किया गया है। वह सिर्फ जुमला ही साबित हुआ।
👉🏻 मसौधा वर्क शॉप निवासी एडवोकेट देवेश यादव ने कहा कि किसानों के उत्थान लिए कोई विशेष सुविधा नहीं मिली है। 6 हजार का 3 किश्तों में मिलने वाला 2 हजार रुपया महज दिखावा ही है। ये सब चुनावी स्टंट है। युवाओं के लिए रोजगार सृजन की आवश्यकता है।
👉🏻 समाजवादी पार्टी की नेत्री व एससी.एसटी आयोग की पूर्व सदस्य रोली यादव ने कहा कि बीजेपी का बजट महज दिखावा है, चुनावी वैतरणी पार करने के लिए लोक लुभावन वादे कर लिए गए है।
तंज कसते हुए युवा नेत्री रोली यादव ने कहा कि जैसे कि पिछले चुनाव में 15 लाख देने का वादा किया था। क्या वह लोगो को मिल गया? यह बजट भी सिर्फ जुमला ही साबित होगा।
👉🏻 शिवतर के धर्मेन्द्र पांडे ने बताया कि बजट सभी वर्गों के लिए है जिसका लाभ प्रत्येक व्यक्ति को मिलेगा केंद्र सरकार ने किसानों का विशेष ख्याल रखा गया है।
👉🏻 दवा व्यापारी तनवीर अहमद सिद्दीकी ने कहा अभी तक जीएसटी से व्यापार प्रभावित हुआ है। किन्तु इस बजट से यदि की गई घोषणाए शत प्रतिशत लागू होती हैं तो अच्छी बात होगी। नहीं तो ये सिर्फ जुमला ही साबित होगा।
👉🏻 सयुस. के गोसाईगंज विधानसभा अध्यक्ष गया प्रसाद ने कहा कि बजट सिर्फ लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बनाया गया है, जो की आशा के अनुरूप ही है। की गई घोषणाओं का तत्कालीन लाभ किसानों को मिलना मुश्किल है । केंद्र सरकार को रोजगार के लिए संशाधन लाने की ठोस व्यवस्था की रणनीति बनानी जानी चाहिए। रोजगार न होने से युवा वर्ग ठगा महसूस कर रहा है।
👉🏻 पूरे अमीर पांडेय निवासी किसान अनिल पांडेय कहा कि बजट में घरेलू सामग्री व गैस सिलेंडर के दाम में कटौती की गई है यह सराहनीय कदम है। इस बजट से देश का कायाकल्प हो जाएगा। टैक्स ढाई लाख से बढ़ाकर 5 लाख किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की।
👉🏻 चौरे बाज़ार निवासी किसान राकेश मिश्रा ने बताया कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए सभी वर्गों के लोगों को खुश करने का प्रयास इस बजट में किया गया है । किसानों तथा कर्मचारियों को विशेष रूप से लाभ मिलेगा रसोई गैस के दाम घटा कर महिला वर्ग को खुश करने का प्रयास किया गया है।
👉🏻 डेहरियावां निवासी देवकांत तिवारी ने कहा कि पेश हुआ बजट बहुत ही अच्छा है लोगो के लिए आशीर्वाद साबित होगा। बजट में सभी वर्गो के लिए कुछ न कुछ अवश्य है। वित्तमंत्री ने देश का मान बढ़ाने वाला बजट पेश किया है।
👉🏻 पाली पूरब निवासी रमेश यादव ने बताया कि युवाओं के लिए बजट में कुछ खास नहीं है।
बजट सिर्फ चुनावी स्टंट है। किसानों को महज लालीपॉप दिखाया गया है।
👉🏻 युवा भाजपा नेता सूर्यप्रकाश गुड्डू ने कहा कि पेश हुए बजट में सभी वर्गो के लोगो को लाभ मिलेगा । बजट जनकल्याणकारी व भारत के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।
👉🏻 बहुजन समाज पार्टी गोसाईगंज विधानसभा प्रभारी शत्रुहन प्रसाद ने कहा कि बजट निराशाजनक है। बजट में किसानों को महज स्वप्न दिखाया गया है। गत लोकसभा चुनाव में किए गए वादे की तरह यह बजट भी जुमला साबित होगा।

No comments