Breaking News

पत्रकारिता में विश्वसनीयता के संकट का जन्म - दिलावर सिंह

HTN Live

* चकिया कोठी में हुआ पत्रकारों का सम्मान *
 'अप्रशिक्षित पत्रकारों एवं सोशल मीडिया के दुरुपयोग से पत्रकारिता में विश्वसनीयता का संकट पैदा हो गया है।' उक्त बातें तहसील के चकिया कोठी में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ द्वारा आयोजित पत्रकार सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि  पत्रकार उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रभारी सरदार दिलावर सिंह ने कहीं।
  इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में बोलते हुए पूर्वांचल प्रभारी विश्वामित्र मिश्रा ने सभी पत्रकारों को एकजुट होने की अपील की।
आयोजन को कुशीनगर जिला प्रभारी ओमप्रकाश गुप्ता, सिवान के वरिष्ठ पत्रकार असलम परवेज, तहसील अध्यक्ष कमल पटेल, डॉ तनवीर आलम, जिला महासचिव डॉ गोपेश आदि ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार रजनीश भारती सहित अनेक पत्रकारों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अमरेश सिंह, रियासत अली, प्रमोद कुमार गुप्ता, हनुमान जायसवाल, प्रसाद गोड़, रूदल गोड़, शिवजी यादव, सुरजन साह, अनिरुद्ध गुप्ता, भारत भूषण श्रीवास्तव, प्रकाश गुप्ता,कुशीनगर से आये धर्मेन्द्र कुमार कनौजिया, राजकुमार गुप्ता, कुमार गौड़, मोहम्मद आसिफ आदि चार दर्जन से आधीक पत्रकारों ने भाग लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन जनाब मकसूद आलम भोपतपुरी ने किया।

No comments