देश के लिए जो कुछ कर गुजरते है, उनका नाम स्वर्णाक्षरो में अंकित होता है
HTN Live
देवरिया । देश के लिए जो कुछ कर गुजरते है, उनका नाम स्वर्णाक्षरो में अंकित होने के साथ-साथ देश का भी नाम रोशन होता है। आजादी के लिए गांधी, चन्द्रशेखर, भगत सिंह जैसे मनीषियों ने देश हित में अपने प्राणों की आहूति दे दी, उसी का परिणाम है कि आज हम 70वां गणतंत्र दिवस मना रहे है। इस अवसर पर आपलोगो को राज्य सरकार की समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रवृत्ति योजना का लाभ देने के लिये इस समारोह का आयोजन किया गया है। जिसका आप अपने शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे से अच्छा करने के लिये उपयोग करें और आगे बढकर देश हित में अपनी सेवायें देकर अपने जनपद का नाम रोशन करें।
प्रदेश के कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग के मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने उपरोक्त विचार राजकीय इंटर कालेज देवरिया के प्रागंण में आयोजित समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित पूर्व दशम एवं दशमोत्तर, अनुसूचित जाति/जनजाति, सामान्यवर्ग, पिछडावर्ग, अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत मा0 मुख्यमंत्री की उ0प्र0 सरकार के अपेक्षा के अनुसार छात्रवृत्ति वितरण समारोह में उपस्थित छात्र,-छात्राओं के उनके गुरुजनो सहित गणमान्य नागरिको को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये। उन्होने कहा कि आपसभी लोग यह प्रयास करें कि छात्र अधिक से अधिक नम्बरो से पास हो और किसी से पीछे न रहे जिससे आगे बढने में किसी के सहारे की आवश्यकता न हो। उन्होने कहा कि जो पीछे भी रह जाये वे अपने आप को कुण्ठित न करें और पुनः प्रयास करके अपने को भी आगे की पंक्ति में लाने की कौशिस करे, सफलता निश्चित ही आपको मिलेगी।
श्री शाही ने कहा कि प्रदेश सरकार नकलविहीन परीक्षा सम्पन्न कराने के लिये कृत संकल्प है, जिसके लिये सभी आवश्यक व्यवस्थाये हर स्तर पर सुनिश्चित कर ली गयी है और इसका यह परिणाम होगा कि अब जो भी मेहनत और लगन से पढेगा उसे सफलता मिलेगी, पूर्व की तरह यह नही हो पायेगा कि मेहनत से कोई और पढे और अच्छे नम्बरो से कोई दुसरा उत्र्तीण हो। उन्होने कहा कि अब मेहनत का फल उसी को मिलेगा जो वास्तव में मेहनत करेगा। अनुचित तरीके से किसी को फेल पास करने का मौका नही रहेगा। इसलिये आप सभी लोग समय की अल्पता को देखेत हुए मेहनत करने में जुट जाये, जिससे परीक्षा परिणाम श्रेष्ठ हो। उन्होने इस अवसर पर अपने बारे में भी बताया कि हमने भी हाईस्कूल तृतीय श्रेणी में पास किया ।
जे पी द्विवेदी
उप सपादंक
HTNलाइव न्यूज़

No comments