Breaking News

भ्रष्टाचार हर विभाग में चरम सीमा पर है भारतीय किसान यूनियन अंबावता मजदूर व किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं करेगी

HTN Live

लोनी। भारतीय किसान यूनियन (अंबावता)के प्रदेश अध्यक्ष पं. सचिन शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने लोनी की आठ सूत्रीय समस्याओं को लेकर जिला अधिकारी के नाम
द्वारा -उपजिलाधिकारी लोनी को दिया ज्ञापन किसान यूनियन अंबावता के प्रदेश अध्यक्ष पं. सचिन शर्मा ने कहा की लोनी में भ्रष्टाचार हर विभाग में चरम सीमा पर है भारतीय किसान यूनियन अंबावता मजदूर व किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं करेगी यदि यह हमारी मांगे जल्द पूरी नहीं हुई तो भारतीय किसान यूनियन अंबावता 1 सप्ताह बाद D.M कार्यालय गाजियाबाद पर मजबूर होकर करेगी विशाल धरना प्रदर्शन
प्रमुख समस्याएं इस प्रकार है लोनी क्षेत्र के प्राइवेट स्कूल व्यवसाय बन कर रह गए यहाँ आये दिन अभिभावकों को उत्पीड़ित किया जाता है कभी बढ़ी फीस के नाम पर कभी रुकी हुई फीस पर जुर्माना लगाने के नाम पर ,जबकि यहाँ यदि जाँच कराई जाये तो 85%स्कूल में हाई स्कूल, इंटरमीडिएट पढ़ी शिक्षक है ,इसके अलावा स्कूलों में अध्यापक व स्टाफ आर ओ का पानी पीते है व छात्रों को सबर्सिबल का पानी पीना पड़ता है छात्र छात्राओं के शौचालय सामूहिक है।
बिजली विभाग लोनी का सबसे भृष्ट विभाग बन गया आये दिन इनकी लापरवाही के चलते क्षेत्र में लोगो की जान जा रही है ,इनके द्वारा क्षेत्र में छोड़े गए प्राइवेट कर्मी बगैर ड्रेस कोड के लोगो के घरों में अपराधियों की तरह घुस जाते है विरोध करने पर रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी देते है बिलो को अनाप शनाप भेज कर ठीक कराने के नाम पर ठगा जाता है
नगरपालिका के क्षेत्र कासिम विहार में श्मशान घाट व सरकारी स्कूल ना होने के कारण लोगों को बहुत बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है कृपया जगह चिन्हित कर  निर्माण किया जाए
नगर पालिका क्षेत्र कृष्णा विहार वार्ड नंबर 23 मंदिर वाली गली सेवा धाम करीब 200 अवैध ढलाई की फैक्ट्री शासन प्रशासन द्वारा चलाई जा रही है जिससे वहां की जनता को प्रदूषण से बहुत बड़ी परेशानी उठानी पड़ रही है
पाभी सादिकपुर गांव के सामने घोड़े वाले गेट से लेकर ट्रोनिका सिटी गेट न.1 तक एक तरफ का रोड ट्रकों व कबाड़ियों ने कब्जा कर अतिक्रमण किया हुवा है वहाँ ट्रैफिक वन वे होने से आये दिन हादसे होते है अनेको लोगो की जान जा चुकी ।
क्षेत्र में बढ़ती चोरी,व आपराधिक घटनाओं से आम जन मानस चिंतित है पुलिसकर्मियों का रवैया अवैध उगाही में ज्यादा है अपराध कम करने में नही।
पालिका प्रशासन/ठेकेदारों द्वारा मिलीभगत से घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है इसकी जॉच कर दोषियों पर अविलम्ब कार्यवाही होनी चाहिए।
किसानों व गरीबो पर विधुत बिल जमा न करने पर की गई एफ आई आर ,,बिल जमा हो जाने पर स्वतः ही समाप्त की जाए उनसे समन्नक शुल्क के नाम पर 10 हजार 600 रुपये की प्रथा बंद हो।
डूडा द्वारा आवास योजना में हुई धांधली की जाँच कर पात्र लोगो को भवन आवंटित किए जाएं।
हम उपरोक्त समस्याओं को स्थानीय अधिकारियों को मौखिक व लिखित कह चुके लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई
इस अवसर पर प्रमुख रूप से (राष्ट्रीय महासचिव )प्रवीण शर्मा (नीटू) (जिला उपाध्यक्ष )मोहम्मद असगर न्यू विकास नगर R.W.A अध्यक्ष अनिल भार्गव संतोष अजय गिरी मिश्रा धीरेंद्र  बालियान मोहम्मद गुलफाम  पूर्व प्रत्याशी संदीप शर्मा अरुण कुमार अजीत गुर्जर राजकुमार शर्मा गोविंद बर्मा लोकेश प्रधान जी अली हसन वकील आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे

No comments